यशस्वी जायसवाल की सेल्फी पर सूर्यकुमार यादव ने किया मजेदार कमेंट, कहा......
वर्ल्ड नंबर-1 टी20 बैटर सूर्यकुमार यादव हमेशा अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सूर्या को मैदान के अंदर जितने आक्रामक तरीके से बैटिंग करते हुए देखा जाता है, तो उतना ही वह मैदान के बाहर कूल अंदाज में दिखते है। सोशल मीडिया पर वह अक्सर मजाक वाली रील्स और तस्वीरें शेयर कर फैंस को इंटरटेन करते रहते है। इस बीच उनका एक कमेंट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ये कमेंट उन्होंने यशस्वी जायसवाल की इंस्टाग्राम फोटो पर किया है। बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम के दो बैच न्यूयॉर्क पहुंच गए है, जहां इवेंट से पहले वह वार्म-अप मैच खेलेंगे। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी न्यूयॉर्क में घूमते-फिरते नजर आए। यशस्वी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।
यशस्वी जायसवाल की सेल्फी पर सूर्यकुमार यादव का मजेदार कमेंट वायरल
दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का दो बैच न्यूयॉर्क पहुंच गया है। पहले बैच में कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़, पेसर जसप्रीत बुमराह, जबकि दूसरे बैच में युजवेंद्र चहल, आवेश खान और यशस्वी जायसवाल है। न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद यशस्वी जायसवाल ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने मजे लेने का मौका नहीं छोड़ा।
यशस्वी ने जो फोटो शेयर कि उसमें वह एक गार्डन में नजर आ रहे हैं। इस पर सूर्या कमेंट करते है कि संभाल के, गार्डन में घूमेगा तो पता है ना...। सूर्यकुमार यादव ने इशारों-इशारों में कप्तान रोहित को लेकर ही ये कमेंट किया, क्योंकि रोहित शर्मा का ये डायलॉग इससे पहले भी वायरल हुआ था।
आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना चाहेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के लिए ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें वह पाकिस्तान, यूएस, आयरलैंड और कनाडा से सामना करेगी। इस मेगा इवेंट के लिए भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ करेगी।
वहीं, इससे पहले 1 जून को टीम इंडिया अपने वार्म-अप मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी। इस बार भी भारतीय टीम लंबे समय से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना चाहेगी। भारत ने साल 2007 में पहला टी20 विश्व कप एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था। तब से लेकर अभी तक भारतीय टीम कई बार सेमीफाइनल में पहुंची जरूर है, लेकिन इसके बाद उसके हाथ निराशा ही लगी है।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त