चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सूर्यकुमार को शामिल किया जाना चाहिये था : रेना
Suresh Raina: पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा है आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट के लिए सूर्यकुमार यादव जैसे आक्रामक क्रिकेटर को टीम में शामिल किया जाना चाहिये था। रैना ने कहा कि मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार इस टूर्नामेंट में एक्स-फैक्टर साबित हो सकते थे , इसलिए टीम को उनकी कमी महसूस होगी। रैना ने कहा, सूर्या विश्व कप टीम का अभिन्न हिस्सा थे, वह 360 डिग्री के खिलाड़ी हैं जो खेल के किसी भी चरण में 9 रन प्रति ओवर की दर से रन बना सकते हैं। वह अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में सक्षम हैं। ऐसे में उनका होना खेल में अंतर पैदा कर सकता है। अब उनके नहीं होने से शीर्ष 3 पर रनों की जिम्मेदारी रहेगी। सूर्या ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी स्थिति और क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं।
रैना ने यह भी कहा कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी फिटनेस को लेकर जो संशय छाया हुआ है। उन हालातों में तेज गेंदबाज मोम्मद सिराज को टीम में रखा जाना चाहिये था। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया में सिराज अलग फॉर्म में थे पर 12 फरवरी तक टीम में बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में मुझे लगता है कि अगर बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो सिराज को अब भी टीम में जगह मिल सकती है। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया दौरे में युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके पास अच्छी गति, अच्छी बम्पर, वैरिएशन, यॉर्कर और पेस है। वह और बांए हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह दोनों डेथ ओवरों में प्रभावी गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि अगर बुमराह नहीं होते हैं तो सिराज को रखा जाना चाहिये।
रैना ने शुभमन गिल को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उप-कप्तानी देने के कदम को सही बताया। उन्होंने कहा, शुभमन को सही समय पर उप-कप्तानी मिली है। वह भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार हैं और उन्होंने एकदिवसीय में शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित जानते हैं कि किसी युवा खिलाड़ी को कैसे प्रशिक्षित करना है और शुभमन इसके लिए सही उम्मीदार हैं। दुबई की पिचें धीमी होती हैं और टर्न लेती हैं, इसलिए रैना ने कहा कि बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी विभाग में अहम भूमिका निभा सकते हैं। भारतीय टीम ने दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। ऐसे में रैना के अनुसार रोहित और उनके साथी इस बार भी जीत सकते हैं। उन्होंने कहा, रोहित में क्षमता है, उनके पास टीम है लेकिन जो महत्वपूर्ण होगा वह 15 में से 11 खिलाड़ियों का संयोजन है। विकेट थोड़े धीमे होंगे, लेकिन हमारे पास क्षमता है।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें