सुप्रिया श्रीनेत को कंगना रनौत पर अपमानजनक टिप्पणी पड़ी भारी
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं अभिनेत्री कंगना रनौत पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। अब इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आपत्तिजनक पोस्ट किया था शेयर
मालूम हो कि सुप्रिया श्रीनेत ने आपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंगना रनौत के बारे में कथित तौर पर एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा किया था। हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट को बाद में हटा लिया था। वहीं, इस पोस्ट को लेकर भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कार्रवाई की मांग की थी।
NCW ने EC से की कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर श्रीनेत और अहीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। NCW ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग सुप्रिया श्रीनेत के अपमानजनक आचरण से स्तब्ध है।
सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के बारे में अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की थी। ऐसा व्यवहार असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। रेखा शर्मा ने निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। आइए सभी महिलाओं के लिए सम्मान और गरिमा बनाए रखें। महिलाओं का सम्मान करें।
कंगना रनौत का श्रीनेत को दो टूक
वहीं, सुप्रिया श्रीनेत के इस पोस्ट पर कंगना रनौत ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 सालों में मैंने हर तरह की महिलाओं की भूमिका निभाई है। रानी में एक भोली लड़की से लेकर धाकड़ में एक आकर्षक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी में एक राक्षसी तक। थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तो रज्जो में वेश्या का किरदार निभाया है।
सुप्रिया श्रीनेत ने दी सफाई
वहीं, इस पूरे मामले पर विवाद बढ़ने के बाद श्रीनेत ने पूरे प्रकरण पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट तक कई लोगों की पहुंच है और उनमें से किसी ने आज बेहद अनुचित पोस्ट किया। जैसे ही मुझे पता चला मैंने वो पोस्ट हटा दिया। जो लोग मुझे जानते हैं, वे यह भी अच्छी तरह जानते हैं कि मैं कभी भी किसी महिला के प्रति व्यक्तिगत और अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर सकती।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को