सुपर जायंट्स व राजस्थान रायल्स की टक्कर
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में शनिवार को इंडियन प्रीमियम लीग (आइपीएल-2024) के मैच के मद्देनजर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। डायवर्जन दोपहर तीन बजे से रात 12 बजे क्रिकेट मैच समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान सामान्य वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करना होगा।
रोडवेज बस, प्राइवेट बस और व्यवसायिक वाहनों की व्यवस्था
शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज, प्राइवेट बस एवं व्यवसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे, जबकि निजी वाहनों, टैक्सी और कार पर रोक नहीं रहेगी।
सुल्तानपुर रोड पर वाहनों का अमूल तिराहे से डायवर्जन किया जाएगा। अर्जुनगंज, कैंट की तरफ से आने वाले वाहन कटाई पुल से मुड़ेंगे।
सिटी बसों की व्यवस्था
मैच के दौरान शहीदपथ पर हुसडिया एवं सुशांत गोल्फ सिटी के बीच सिटी बस नहीं रुकेंगी। यह सड़क के दायीं ओर चलेंगी।
आटो व ई-रिक्शा
ई-रिक्शा और आटो शहीद पथ और सर्विस रोड पर नहीं चलेंगे।
अर्जुनगंज से आने वाले ई-रिक्शा और आटो अहिमामऊ से बायें मुड़कर पुलिस मुख्यालय, यूपी-112, मातृ एवं शिशु अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे। पीएचक्यू के सामने से होकर जी-20 तिराहा से गोमतीनगर की ओर जाएंगे। सुल्तानपुर रोड से आने वाले आटो और ई-रिक्शा बायें मुड़कर लूलू माल की ओर सवारी उतारेंगे। अहिमामऊ से 500 मीटर एरिया में सवारी उतारी व बैठाई नहीं जाएंगी।
ओला-ऊबर कैब के लिए
सिटी बस की तरह हुसड़िया से सुशान्त गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर कैब चालक सवारी नहीं बैठाएंगे।
एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे।
अर्जुनगंज की ओर से आने वाली वाहन अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी- 112, मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे और पीएचक्यू के सामने से जी-20 तिराहे से गोमतीनगर की ओर जाएंगे।
पार्किंग व्यवस्था
पास वाले वाहन अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहा से पलासियो होते हुए पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
जिनके पास वाहन पास नहीं हैं वह अहिमामऊ से एचसीएल होकर जाएंगे। पहले आने वाले वाहन स्वामियों को पलासियो माल में पार्किंग दी जाएगी। माल की पार्किंग भरने पर वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग सुविधा रहेगी।
दो पहिया वाहनों की पार्किंग
दो पहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुये प्लासियो माल के पीछे पार्क कराये जायेंगे।
वीवीआइपी और वीआइपी के साथ आने वाले स्कोर्ट स्टेडियम से वापस माल और पुलिस मुख्यालय के पीछे वाली सड़क पर वाहन पार्क करेंगे। स्टेडियम के पास वाहन पार्क नहीं होंगे।
प्लासियो माल के सामने या स्टेडियम के सामने ईधर-उधर अवैध पार्किंग करने पर गाड़ी टो कर ली जायेगी।
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव