सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 साल बाद प्लेऑफ में बनाई जगह
सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच गुरुवार को हैदराबाद में आईपीएल 2024 का 66वां मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मुकाबले का टॉस तक नहीं हो सका। फैंस को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर रनों के तूफान और बाउंड्री की बारिश की उम्मीद थी, लेकिन मौसम ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद को मैच रद्द होने का फायदा मिला क्योंकि वो आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई। जी हां, पैट कमिंस के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद पर मैच रद्द होने के बाद 'Q' यानी क्वालीफाई का ठप्पा लग गया।। कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद ऑरेंज आर्मी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बनी।
4 साल बाद ये कमाल
सनराइजर्स हैदराबाद ने चार साल के बाद आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालीफाई किया। इससे पहले 2020 में ऑरेंज आर्मी ने अंतिम-4 में जगह पक्की की थी। इस साल फ्रेंचाइजी ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को कमान सौंपी, जिन्होंने अपना कमाल दिखाया और टीम का भाग्य बदल दिया। पिछले साल एसआरएच की टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर थी।
पैट कमिंस के नेतृत्व में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 13 मैच खेले, जिसमें सात मैच जीते जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। 15 अंकों के साथ हैदराबाद ने प्लेऑफ में जगह बनाई और उसके पास अब भी टॉप-2 में जगह बनाने का मौका है। हैदराबाद की टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला पंजाब के खिलाफ खेलेगी और इसे जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंचना चाहेगी।
आरसीबी-सीएसके मैच अहम
याद दिला दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में आखिरी बार आईपीएल खिताब जीता था। हैदराबाद को उम्मीद होगी कि पैट कमिंस के नेतृत्व में इस बार वो दूसरी बार ट्रॉफी हाथ में उठाने का सुख प्राप्त करे। बहरहाल, आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की चौथी टीम 18 मई को मिलेगी जब आरसीबी और सीएसके के बीच मैच होगा। इस मैच का विजेता प्लेऑफ की तीन टीमों से जुड़ जाएगा। इस मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान