सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने मैच के बाद कही बड़ी बात
'पागलपन' एकमात्र शब्द रहा, जो सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के दिमाग में आया, जब उनसे ऐतिहासिक मैच के बारे में पूछा गया। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को खेला गया मुकाबला रिकॉर्ड्स के लिहाज से यादगार बना।
सनराइजर्स हैदराबाद (277/3) ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और मुंबई इंडियंस को 31 रन से मात देकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 246/5 का स्कोर बना सका। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी शिकस्त रही। आईपीएल मैच में पहली बार 500 से ज्यादा रन बनाए और 38 छक्के लगे।
पैट कमिंस ने क्या कहा
यह 'पागलपन' था। गेंद असल में घूम रही थी। यह मुकाबला काफी करीबी था और हमारे लिए भी गेंदबाजी आसान नहीं थी। मुंबई जब चाहे बाउंड्री हासिल कर रहा था, लेकिन हमने मैच का अच्छी तरह अंत किया। आप कभी 270 रन के लिए नहीं खेलते हैं, लेकिन हम सकारात्मक और आक्रामक रहना चाहते थे। मैच को अंत तक ले जाना चाहते थे। यह अच्छी पिच थी तो हमें खुद पर विश्वास रखना जरूरी था क्योंकि पता था कि हमारी गेंदों पर भी बाउंड्री जाएगी।
जरूरी था कि गेंद के साथ हमारी योजना स्पष्ट हो। कटर्स काफी काम आईं। मैदान में माहौल शानदार था। यहां खेलने में आनंद आया। दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। शानदार मैच रहा। हमने सीजन की पहली जीत दर्ज की।
हैदराबाद को मिला गजब का फायदा
सनराइजर्स हैदराबाद को इस जीत से जबरदस्त फायदा मिला। ऑरेंज आर्मी ने जीत दर्ज करके चार स्थानों की छलांग लगाई और आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंची। वहीं मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी शिकस्त का खामियाजा भुगतना पड़ा और वो एक स्थान के नुकसान के साथ 9वें स्थान पर फिसली।
सनराइजर्स हैदराबाद अपना अगला मुकाबला रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगा। वहीं, मुंबई इंडियंस की अगली भिड़ंत सोमवार को अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स से होगी।
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना