सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 2 रन से हराया
183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी थी। आखिरी ओवर में जीत के लिए पंजाब को 29 रन की दरकार थी। हर कोई सनराइजर्स हैदराबाद की आसान जीत तय मान रहा था। हालांकि, बल्ला थामकर क्रीज पर स्ट्राइक लेने के लिए खड़े 25 साल के आशुतोष शर्मा आज अपना नाम बनाने निकले थे।
लास्ट ओवर में आशुतोष ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि हर कोई इस युवा बैटर की तूफानी बल्लेबाजी का दीवाना हो गया। पंजाब के घर में बाजी तो सूरज को हैदराबाद का उदय हुआ, पर दिल और महफिल आशुतोष लूट ले गए।
आखिरी ओवर में हाई-वोल्टेज ड्रामा
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने आखिरी ओवर डालने की जिम्मेदारी जयदेव उनादकट को सौंपी। पंजाब को छह गेंदों पर 29 रन की दरकार थी और दो युवा बल्लेबाज क्रीज पर खड़े थे। पंजाब के फैन्स ने मैदान छोड़कर जाना शुरू कर दिया था। हैदराबाद के खेमे में जीत का जश्न अभी से थोड़ा बहुत शुरू हो चुका था। उनादकट के हाथ से निकली ओवर की पहली गेंद को आशुतोष ने डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा दिया।
आशुतोष ने बिगाड़ी उनादकट की लय
पहली गेंद पर सिक्स क्या लगा कि उनादकट अपनी लाइन एंड लेंथ ही भूल गए। हैदराबाद के गेंदबाज ने अगली दो गेंदें वाइड फेंक दी। अब 5 गेंदों पर 21 रन की जरूरत थी। जयदेव ने ओवर की दूसरी लीगल बॉल फेंकी और उसको भी आशुतोष ने स्टैंड में भेज दिया। अब हैदराबाद के खेमे में खलबली मच उठी थी। पंजाब को जीत की उम्मीद जग उठी थी। पैट कमिंस अपने गेंदबाज से बातचीत करने में जुट गए थे।
ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर आशुतोष दौड़कर चार रन बनाने में सफल रहे। 2 गेंदों पर पंजाब को 11 रन की दरकार थी। आशुतोष क्रीज पर खड़े हुए थे और पंजाब के फैन्स की उम्मीदें भी बरकरार थीं। अगली बॉल जयदेव उनादकट ने फिर वाइड फेंक दी। पंजाब के फैन्स में फिर से जोश भर उठा। हालांकि, ओवर की पांचवीं गेंद पर आशुतोष सिर्फ एक रन ही बना सके। लास्ट बॉल पर शशांक सिंह ने छक्का लगाते हुए मैच को खत्म किया, लेकिन पंजाब लक्ष्य से 2 रन दूर रह गई।
जीत से 2 रन दूर रह गया पंजाब
हैदराबाद ने भले ही जीत का स्वाद चखा, लेकिन पंजाब के यह दो स्टार बल्लेबाज महफिल लूट ले गए। शशांक 25 गेंदों पर 46 रन बनाकर नाबाद लौटे, तो आशुतोष ने सिर्फ 15 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 रन ठोके। इस मैच में मिली अपनी टीम की हार को भुलाकर हर पंजाबी फैन शशांक और आशुतोष की इस तूफानी बल्लेबाजी की तारीफ कर रहा था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई