ओटीटी जलवा दिखा रहे सुनील शेट्टी
मुंबई । बालीवुड एक्टर सुनील शेटटी अपना जलवा ओटीटी पर भी दिखा रहे हैं। अपने दमदार अभिनय से सुनील शेट्टी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। 90 के दशक में सुनील शेट्टी सिनेमाघरों में छाए रहते थे, लेकिन जिस स्टाडरम की उन्हें तलाश थी, वो स्टाडरम उन्हें मिल नहीं पाई। आज सुनील शेट्टी बॉक्स ऑफिस के बादशाह होते, अगर उनकी 33 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई होती, लेकिन किसी न किसी वजह से उनकी 33 फिल्में सिनेमाघरों तक पहुंच नहीं सकी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनमें से कुछ फिल्में टाइटल अनाउंसमेंट के बाद ही डिब्बाबंद हो गईं, तो कुछ फिल्मों के पोस्टर तक रिलीज हुए, लेकिन वो भी बाद गुमनाम हो गईं।कहा जाता है कि बजट की समस्या की वजह से सुनील शेट्टी की 33 फिल्में बन नहीं सकीं, कुछ फिल्मों की तो शूटिंग भी शुरू हुई थी, लेकिन फाइनेंसर न मिलने की वजह से उन फिल्मों की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ गया था। तो चलिए, आपको सुनील शेट्टी की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो सिनेमाघरों तक पहुंच ही नहीं पाईं। इसमें सबसे पहला नाम आता है एक और फौलाद का जिसमें वह दिव्या भारती के साथ नजर आने वाले थे।
दो कदम आगे में भी सुनील शेट्टी दिव्या भारती के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले थे। वहीं, फिल्म जाहिल में वह रवीना टंडन के साथ नजर आने वाले थे, हम हैं आग में सुनील शेट्टी की जोड़ी सोमी अली के साथ बनी थी, अयुद्ध में सोनाली बेंद्रे के साथ वह स्क्रीन शेयर करने वाले थे, दि बॉडीगार्ड में वह श्रीदेवी के साथ पर्दे पर नजर आने वाले थे। कौरव में उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनी थी, लेकिन ये फिल्म भी बन नहीं पाई, हालांकि फिल्म मोहरा में इस जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था। वहीं, रुस्तम में मनीषा कोइराला के साथ, चोरी मेरा काम में शिल्पा शेट्टी और सलमान खान के साथ, कर्मवीर में विनोद खन्ना के साथ सुनील शेट्टी नजर आने वाले थे।
कैप्टन अर्जुन में सुनील की जोड़ी ममता कुलकर्णी के साथ, काला पानी में अजय देवगन और करिश्मा कपूर के साथ, कमिश्नर में शिल्पा शेट्टी के साथ, जुआ में मनीषा कोइराला के साथ, राधेश्याम सीता राम में ऐश्वर्या राय के साथ बनी थी। वहीं सुनील की जज्बा, मुक्ति,फेम, गुड नाईट, फांसी दि कैपिटल पनिशमेंट, मुंबई टैक्सी सर्विस, शोमैन, चाय गर्म, शूटर, शोला, चोर सिपाही और अखंड जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों तक पहुंच नहीं पाईं। फिल्म पूरब की लैला पश्चिम का छैला में सुनील नम्रता शिरोडकर के साथ, हम पंछी एक डाल के में ऐश्वर्या राय के साथ, एक हिंदुस्तानी में रवीना टंडन के साथ, वंदे मातरम में संजय दत्त के साथ, गहराई में रवीना टंडन के साथ नजर आने वाले थे।
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना