सुधांशू त्रिवेदी ने कहा, विपक्ष शुभ अवसर पर भी नकारात्मक ही रहता है
कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर विभिन्न आरोप लगाए। हाल ही में पीएम मोदी की रूस यात्रा में रूस-यूक्रेन मामले पर बात न करने को लेकर सोनिया गांधी के लेख और प्रियंका गांधी के ट्वीट किया। इस पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारा विपक्ष शुभ अवसर में भी नकारात्मक चीजें ही खोजता है। वहीं भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कर्नाटक में एससी/एसटी निधि बजट को खर्च करने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता चरम पर पहुंच गई है। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को खरीखोटी सुना दी। उन्होंने कहा कि हमारा विपक्ष ऐसा है कि वो किसी भी शुभ अवसर में नकारात्मक चीजें खोजते हैं। वो इस भव्य आयोजन के बारे में नकारात्मक बातें करते हैं। वो हमसे पूछ रहे हैं कि पीएम मोदी ने यूक्रेन के बारे में क्यों नहीं बोला। हम सरकार में हैं, पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय विषयों पर बोलने का न केवल अधिकार है, बल्कि कर्तव्य भी है। लेकिन फिर भी मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या रूस-यूक्रेन को लेकर कांग्रेस वर्किंग समिति सीडब्ल्यूसी की बैठक में कोई प्रस्ताव पारित हुआ? क्योंकि, आपकी सीडब्ल्यूसी में इजरायल-हमास युद्ध को लेकर फिलिस्तीन के पक्ष में प्रस्ताव पारित किया गया था। सोनिया गांधी ने एक लेख लिखा है और प्रियंका गांधी ने इस पर ट्वीट किया है। मैं पूछना चाहता हूं कि सीडब्ल्यूसी ने कितने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किया है?" वहीं भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने दो मामलों पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार द्वारा रामनगर का नाम बदलकर बेंगलुरु साउथ किया जा रहा है। शहजाद पूनावाला बोले, "आज कांग्रेस की हिंदू घृणा और राम विरोधी मानसिकता चरम पर पहुंच गई है। राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन को हराया। रामनगर का नाम बदलेन पर भाजपा नेता ने पूछा कि अब डीके शिवकुमार को रामनगर का नाम भी पसंद नहीं है क्योंकि इसका नाम श्री राम के नाम पर रखा गया है। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस कब तक हिंदुओं को गाली देती रहेगी?" इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय एससी/एसटी आयोग द्वारा कर्नाटक सरकार से एससी/एसटी निधि के दुरुपयोग पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सबसे अधिक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आदिवासी विरोधी पार्टी है। वे कर्नाटक के बजट का 37% यानि 14000 करोड़ रुपये से अधिक धन उन गारंटियों को पूरा करने में लगाने की योजना बना रहे हैं। ये तो एक मूर्खतापूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि कर, पानी, डीजल, पेट्रोल और दूध की कीमतों में वृद्धि की गई है। यही नहीं हाल ही में उनके मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि उन्होंने वाल्मीकि आदिवासी विकास निगम की राशि में बहुत बड़ा घोटाला किया था। इस घोटाले में कांग्रेस नेताओं द्वारा करोड़ों रुपये हड़पे गए थे। कांग्रेस सबसे अधिक दलित विरोधी पार्टी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल