ओल्ड राजिंदर नगर हादसे को लेकर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में चल रहे एक आईएएस कोचिंग सेंटर में शनिवार रात बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले तमाम छात्रों में आक्रोश है। छात्रों ने हादसे के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार बताया है और विरोध प्रदर्शन किया। एक यूपीएससी अभ्यर्थी ने कहा कि हमारी मांग है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यहां बेसमेंट में खुली ये सभी चीजें अवैध रूप से संचालित की जा रही हैं और सुरक्षा के भी कोई उपाय नहीं हैं इसलिए इन सभी चीजों को रोका जाना चाहिए और कार्रवाई की जानी चाहिए। एक अन्य छात्र ने कहा, जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है। हम चाहते हैं कि सरकार से कोई यहां आए और उन सभी छात्रों की जिम्मेदारी ले, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। वे अपने एसी कमरों से ट्वीट करके या पत्र लिखकर किस का भविष्य सुधार रहे हैं? छात्रों का कहना है कि दिल्ली में कई कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी बेसमेंट में चल रही हैं। इनके लिए कोई सख्त नियम क्यों नहीं है। छात्रों के जीवन के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली में करंट लगने से एक छात्र की मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद भी छात्रों ने सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। दिल्ली में कोचिंग सेंटरों में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। दिल्ली के मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर में आग लगी थी। कई छात्र अपनी जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूद गए। इस हादसे के बाद कोचिंग सेंटरों में कड़े नियम करने का दावा किया गया लेकिन हादसे नहीं रुके। ओल्ड राजिंदर नगर का हादसा बताता है कि शिक्षा को लेकर बड़े बड़े दावे करने वाली दिल्ली सरकार छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई करने में विफल है।
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय प्रशासन की निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की प्रतिबद्धता
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा