फिल्मों के अजीब टाइटल ने किया नुकसान, ये 9 फिल्में फ्लॉप हो गईं
किसी भी बॉलीवुड फिल्म का टाइटल उसका सबसे बड़ा और अट्रैक्टिंग प्वाइंट होता है। इसका मेन मकसद ये होता है कि टाइटल ऐसा सेलेक्ट किया जाए ताकि लोग फिल्म देखने के लिए आकर्षित हों।
एक फिल्म का टाइटल ही इसका मुख्य बिंदु होता है जिसको देखकर दर्शक ये तय करते हैं कि वो फिल्म देखने जाएंगे या नहीं? खैर ये तो हुई अच्छे टाइटल की बात। आज हम आपको एक ऐसे ही टाइटल के बारे में बताएंगे जिसके बारे बहुत बुरे रिकॉर्ड दर्ज हैं।
खत्म हो गया था एक्ट्रेस का करियर
बॉलीवुड में आई कई फिल्मों ने इस टाइटल को अलग-अलग करके चुना लेकिन किसी ने भी इस नाम से सफलता दर्ज नहीं की। इस नाम से जुड़े होने के कारण लगभग नौ फिल्में फ्लॉप हो गईं जबकि एक स्टार तो फिल्म फ्लॉप होने की वजह से डिप्रेशन में चले गए। एक एक्ट्रेस का करियर ही खत्म हो गया। तो चलिए अब आपको और पहेलियों में बांधकर नहीं रखते हैं और सच्चाई खोल देते हैं। हम जिस टाइटल की बात कर रहे हैं वह है कर्ज।
डिप्रेशन में चले गए थे ऋषि कपूर
साल 1980 में ऋषि कपूर और सिमी ग्रेवाल की कर्ज नाम से एक फिल्म आई। बड़े एक्टर्स के होने के बावजूद फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। ऋषि ने खुद माना था कि फिल्म के खराब प्रदर्शन के कारण वह काफी समय तक डिप्रेशन में चले गये थे। लेकिन दुख की बात ये है कि ये अभिशाप यहीं खत्म नहीं हुआ।
सनी देओल की फिल्म हो गई थी फ्लॉप
साल 2002 में सनी देओल की एक फिल्म आई नाम था कर्ज:द बर्डन ऑफ ट्रूथ ये फिल्म भी फ्लॉप थी। इसके बाद साल 1980 की फिल्म कर्ज का रीमेक बनाकर साल 2008 में Karzzzz रिलीज की गई। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया और उर्मिला मातोंडकर मुख्य किरदार में थे। ये फिल्म 24 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने केवल 16 करोड़ का कलेक्शन किया।
इस फिल्म के बाद से उर्मिला का करियर लगभग खत्म ही हो गया। पिछले 10 सालों में उन्होंने कुछ एक फिल्म में केवल गेस्ट अपीयरेंस दिया। यहां तक कि फिल्म के निर्माता भी कंगाल होने की कगार पर आ गए थे।
अन्य कौन-कौन सी फिल्में हैं शामिल
इन फिल्मों के अलावा ये टाइटल छह अन्य फिल्मों में भी इस्तेमाल किया गया था। कर्ज तेरे खून का (1988), दूध का कर्ज (1990), प्यार का कर्ज (1990), कर्ज चुकाना है (1991), महान कर्ज (1991) और दूध का कर्ज (2016) सभी फ्लॉप रहीं। लगभग चार दशकों तक यह टाइटल फिल्म को सफल कराने में सचमुच अभिशाप ही साबित हुआ। तब से इसका उपयोग किसी भी फिल्म में नहीं किया गया है।
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में
Kailash Vijayvargiya बोले–यह आत्मग्लानि की घटना
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज
प्रदेश में 6 वर्षों में लाखों महिलाएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'द हंड्रेड' से भी भगाए जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?: आठ में से चार फ्रेंचाइजी का एलान, जानें क्यों लिया यह फैसला
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर के घाटीगांव में 22,850 लीटर स्पिरिट जप्त, जांच में जहरीली पाई गई
'कॉकटेल 2' में किस किरदार में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना और कृति सेनन? सामने आई नई अपडेट
PMI: फरवरी में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भारत का पीएमआई, फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी रही मुख्य वजह
बैरागढ़ मामले में आबकारी विभाग ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि मीडिया को अधूरी जानकारी दी गई