शेयर बाजार आज छुट्टी पर! 1 मई को ट्रेडिंग फुल स्टॉप – आगे और कब नहीं होंगे सौदे?
Stock Market Holiday: देश के प्रमुख शेयर बाजार — एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) — में आज यानी 1 मई 2025, गुरुवार को कारोबार नहीं होगा। यह अवकाश महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के मौके पर है।
बीएसई और एनएसई (BSE-NSE) की छुट्टियों की आधिकारिक सूची के अनुसार, आज इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा।
महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस की वजह से अवकाश
1 मई को हर साल महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1960 में महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ था। इसके साथ ही यह दिन अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जिसे देश के कई हिस्सों में सार्वजनिक अवकाश के तौर पर स्वीकार किया जाता है।
इसके अलावा, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद रहेगी, लेकिन शाम के सत्र में यानी 5:00 बजे के बाद कारोबार शुरू होगा।
शेयर बाजार में अगला कारोबारी दिन शुक्रवार, 2 मई 2025 होगा, जब सभी सेगमेंट में सामान्य ट्रेडिंग फिर से शुरू हो जाएगी। निवेशकों को सलाह है कि वे अपने लेन-देन की योजना इस अवकाश को ध्यान में रखकर बनाएं।
अब कब बंद रहेगा शेयर मार्केट?
महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी के बाद मई 2025 में शेयर बाजार में अब कोई अतिरिक्त अवकाश निर्धारित नहीं है। हालांकि, हमेशा की तरह हर शनिवार और रविवार को एनएसई और बीएसई में ट्रेडिंग नहीं होगी। भारतीय शेयर बाजार 3 मई (शनिवार) और 4 मई (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद रहेगा। इसके अलावा, पूरे साल में कई मौके ऐसे हैं जब बाजार राष्ट्रीय या धार्मिक अवकाश के कारण ट्रेडिंग के लिए बंद रहेगा।
शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट 2025 (अब तक और आने वाली छुट्टियां):
- महाशिवरात्रि – 26 फरवरी 2025, बुधवार
- होली – 14 मार्च 2025, शुक्रवार
- ईद-उल-फित्र (रमजान ईद) – 31 मार्च 2025, सोमवार
- श्री महावीर जयंती – 10 अप्रैल 2025, गुरुवार
- डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती – 14 अप्रैल 2025, सोमवार
- गुड फ्राइडे – 18 अप्रैल 2025, शुक्रवार
- महाराष्ट्र दिवस – 1 मई 2025, गुरुवार
- स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त 2025, शुक्रवार
- गणेश चतुर्थी – 27 अगस्त 2025, बुधवार
- महात्मा गांधी जयंती / दशहरा – 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार
- दिवाली लक्ष्मी पूजन – 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार
- दिवाली बलिप्रतिप्रदा – 22 अक्टूबर 2025, बुधवार
- प्रकाश पर्व (श्री गुरु नानक देव जी) – 5 नवंबर 2025, बुधवार
- क्रिसमस – 25 दिसंबर 2025, गुरुवार
इसके अलावा, मुहूर्त ट्रेडिंग 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को दीवाली के मौके पर आयोजित की जाएगी।
नोट: शेयर बाजार हर शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण पहले से ही बंद रहता है।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए