शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ बंद
मुम्बई । घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हल्की बढ़त पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेत मिलने के साथ ही लिवाली से बाजार में ये बढ़त आई। एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में खरीदारी से भी बाजार ऊपर आया । दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सेंसेक्स 110.58 अंक करीब14 फीसदी बढ़त लेकर 80,956.33 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.04 फीसदी तकरीबन 10.30 अंक बढ़कर 24,467.45 के स्तर पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंकअपने नए शीर्ष स्तर पर पहुंच गया। एचडीएफ़सी 1.82 फीसदी उछलकर 1860.05 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर पिछले एक महीने में 8.52 फीसदी बढ़ा है। वहीं पिछले छह महीने के दौरान इसमें 25 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। इसके अलावा एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस के शेयर भी उछले हैं।
वहीं भारती एयरटेल के शेयर में आज सबसे अधिक गिरावट रही । इसके अलावा टाटा मोटर्स, अदानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, मारुति, रिलायंस के शेयर भी नीचे आकर बंद हुए।
एचडीएफसी बैंक और आईटी स्टॉक्स के शेयरों में खरीदारी से भी बाजार में आज उछाल आया है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की हालिया खरीदारी से भी बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। , एशिआई बाजारों में गिरावट के बाद भी घरेलू बाजारों में मजबूती रही।
वहीं गत सत्र में भी बाजार में तेजी रही थी। इससे पहले आज सुबह बुधवार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स करीब 190 अंक की बढ़त लेकर 81,036.22 पर खुला। इसी तरह निफ्टी-50 भी बढ़त में खुला और 24,500 के पास पहुंच गया।
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान
एआई के गलत इस्तेमाल से गंभीर खतरे की आशंका, मंत्री वैष्णव ने मीडिया उद्योग को लेकर चिंता जताई
अपने 3 बच्चों की हत्या कर 18 साल बाद जेल से छूटा, बहन की हत्या की और फिर खुद कर ली आत्महत्या
पुलिस कस्टडी में मौत का मामला, थाना प्रभारी सहित 2 आरक्षक निलंबित, परिजनों ने किया चक्काजाम
मुश्किल में फंसी ‘धुरंधर: द रिवेंज’, आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी में बीएमसी
'द गॉडफादर' अभिनेता रॉबर्ट डुवैल को अनुपम खेर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, लिखा- 'वह बहुत ईमानदार...'