ऑस्ट्रेलिया को स्टीव स्मिथ की चोट ने दिया बड़ा झटका
Steve Smith Injured In Net Practice: ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अच्छी नहीं गुजरी है. मेजबान टीम ने पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में हार झेली. अब एडिलेड में खेले जाने वाले पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट से पहले टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के चोटिल होने की खबर सामने आई है. यह एडिलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा बड़ा झटका है.
टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले ही चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं. अब स्मिथ का चोटिल हो जाना ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा संकेत नहीं है. पत्रकार विमल कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर कर स्मिथ के चोटिल हो जाने की जानकारी दी.
नेट्स में बैटिंग के दौरान स्मिथ को उंगली में चोट लगी. उन्होंने बताया कि चोट लगने के बाद स्मिथ ने बैटिंग रोक दी. हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं आ सकी कि स्मिथ की चोट कैसी है. दूसरे टेस्ट में वह हिस्सा लेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई खुलासा नहीं हो सका है.
पर्थ टेस्ट में फ्लॉप रहे थे स्मिथ
बता दें कि पर्थ में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में स्मिथ फ्लॉप दिखाई दिए थे. उन्होंने दोनों पारियों में क्रमश: 00 और 17 रन स्कोर किए थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया को मुकाबले में 295 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में वापसी जरूर करना चाहेगी.
स्मिथ के लिए अच्छा नहीं रहा 2024
दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार होने वाले स्टीव स्मिथ के लिए 2024 अब तक ज्यादा कुछ खास नहीं गुजरा है. उन्होंने इस साल अब तक 6 टेस्ट खेल लिए हैं, जिसमें 25 की औसत से 230 रन स्कोर किए हैं. इस दौरान उनका हाई स्कोर 91 रनों का रहा है. यानी अब तक उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है. अब देखना दिलचस्प होगा कि एडिलेड टेस्ट में वह हिस्सा लेते हैं या नहीं. अगर वह एडिलेड टेस्ट खेलते हैं, तो उन पर परफॉर्म करने का प्रेशर जरूर होगा.
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
क्या बारिश करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम का काम तमाम? एक अंक से जिम्बाब्वे पहुंचेगा सुपर-8 में
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा