स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कह दी अपने 'मन की बात', कहा.....
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने करीब दो महीने के बाद क्रिकेट स्टेडियम में वापसी की और मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनबॉक्स इवेंट में शामिल हुए।
ध्यान हो कि विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले क्रिकेट से ब्रेक लिया था, तब वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ थे। इस जोड़ी ने कुछ समय पहले अपने बेटे का स्वागत किया।
विराट कोहली आखिरकार क्रिकेट मैदान पर लौटे और अब आईपीएल 2024 में अपना जलवा बिखेरने को बेकरार हैं। बेंगलुरु में आरसीबी के अनबॉक्स इवेंट के दौरान कोहली को दर्शकों से भव्य स्वागत मिला। दर्शकों ने अपने चहेते स्टार को देखकर खूब नारे लगाए। 35 साल के कोहली ने इस दौरान कहा कि उन्हें 'किंग' नहीं बुलाएं क्योंकि इससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है।
विराट कोहली ने क्या कहा
देखिए, हमें जल्द ही चेन्नई रवाना होना है। हमारी चार्टर्ड फ्लाइट है तो हमारे पास ज्यादा समय नहीं है। सबसे पहली बात, आपको मुझे किंग बोलना बंद करना होगा। मैं फाफ से कह रहा था कि जब आप किंग बोलते हैं तो मुझे सभी जगह शर्मिंदगी महसूस होती है। तो कृपया मुझे अब से विराट कहें। किंग शब्द का प्रयोग नहीं करें। यह मेरे लिए काफी शर्मिंदगीभरा है।
किंग नाम कैसे मिला
ध्यान देने वाली बात है कि विराट कोहली को किंग नाम क्रिकेट जगत में शानदार प्रदर्शन करने के कारण मिला है। कोहली ने अपनी टीम (भारत और आरसीबी) को कई मौकों पर मुश्किल स्थिति से उबारकर विजेता बनाया और रनों का पहाड़ खड़ा किया। कोहली की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें आधुनिक युग में क्रिकेट का किंग कहा गया।
22 मार्च को होगा उद्घाटन
बता दें कि 22 मार्च को आईपीएल 2024 का बिगुल बजेगा। गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच शानदार प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलती रही है और फैंस को उम्मीद है कि टूर्नामेंट का पहला मैच एक्शन से भरा होगा। कोहली की कोशिश एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपना रिकॉर्ड बेहतर करने की होगी।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा