स्टार एयर ने निरस्त की मुंबई और गोंदिया की उड़ानें, हंगामा
इंदौर। स्टार एयर (Star Air) द्वारा इंदौर (Indore) से दोबारा उड़ानों को शुरू करने के साथ ही दोबारा इन्हें निरस्त करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। कंपनी द्वारा कल इंदौर से मुंबई (Mumbai) और गोंदिया (Gondia ) के बीच चलने वाली अपनी सभी चार उड़ानों को निरस्त कर दिया। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा भी किया।
विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक स्टार एयर द्वारा लंबे समय से अपनी उड़ानों को निरस्त किए जाने के बाद 15 जनवरी से ही इंदौर से मुंबई और गोंदिया के बीच उड़ानों का संचालन शुरू किया है। यह फ्लाइट (एस-5461/60/59/62) शाम 5.50 बजे मुंबई से इंदौर आकर 6.20 बजे गोंदिया जाती है। वहां से रात 9.30 बजे इंदौर आकर 10 बजे वापस मुंबई जाती है, लेकिन कल कंपनी ने इन सभी चार उड़ानों को निरस्त कर दिया। इसके लिए कंपनी ने कोई ठोस कारण नहीं बताया है और सिर्फ ऑपरेशनल कर्म का हवाला दिया है। इन उड़ानों में बुकिंग कर चुके यात्री जब एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें उड़ानों के निरस्त होने की जानकारी मिली तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा किया कंपनी अधिकारियों ने यात्रियों को रिफंड बुकिंग का विकल्प दिया। सबसे ज्यादा परेशान गोंदिया के यात्री हुए, क्योंकि इंदौर से मुंबई की उड़ानों के विकल्प तो मौजूद है, लेकिन गोंदिया के लिए यह एकमात्र सीधी उड़ान है। कंपनी द्वारा ज्यादातर यात्रियों को आज की उड़ान में बुकिंग दी गई है। कंपनी इससे पूर्व भी जब अपनी उड़ानों का नियमित संचालन करती थी, तब भी अक्सर उड़ानें निरस्त करती थी।
विमान और यात्रियों की कमी के कारण निरस्त होती हैं उड़ानें
सूत्रों के मुताबिक कंपनी के पास सीमित विमान है, जिनके साथ कंपनी कई सेक्टर पर उड़ानों का संचालन करती है। ऐसे में किसी भी सेक्टर पर उड़ान के लेट हो जाने के कारण मजबूरन कुछ मार्गों की उड़ानों को निरस्त करना पड़ता है, वहीं उड़ानों को निरस्त किए जाने के लिए यात्रियों की कमी को भी कारण बताया जाता है।
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
धमकियां दिल्ली, भोपाल एम्स सहित कई अहम जगहों पर दी गईं
भोपाल के कई इलाकों में आज अंधेरा: 22+ एरिया में घंटों बिजली रहेगी गुल
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी
कम विजिबिलिटी बनी वजह: शिरडी में लैंडिंग फेल, फ्लाइट सूरत भेजी गई
गुजरात में पीएम मोदी की पेशकश: सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, जनता को 20,000 करोड़ की राहत
मध्य प्रदेश में मौसम का कहर: एक तरफ बारिश-ओले, दूसरी ओर झुलसाती गर्मी, IMD का अलर्ट जारी
सावधान! वैशाख शुरू होने से पहले ये 5 वास्तु गलती नहीं सुधारी तो घर में बढ़ सकती है आर्थिक तंगी
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)