अल्लू अर्जुन के फैंस के बीच भगदड़, प्रीमियर के दौरान पुलिस ने लिया एक्शन
पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद मामले में पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार उनसे इस मामले में सवाल किया जाएगा। दरअसल मूवी रिलीज से एक दिन पहले प्रीमियर रखा गया था जिसमें एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हो गए और भगदड़ मच गई थी।
क्या है पूरा मामला?
अल्लू अर्जुन को उनके बंजारा हिल स्थित घर से ले जाया गया। दरअसल चार दिसंबर की रात को पुष्पा 2 की रिलीज से पहले संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां एक्टर को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसकी वजह से भगदड़ मच गई। इस दौरान 35 वर्षीय महिला जिनका नाम रेवती बताया जा रहा की मौत हो गई थी। महिला का 13 वर्षीय बेटा भी हादसे में घायल हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसके बाद पुलिस ने पांच दिसंबर को महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया। एक्टर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।
अल्लू अर्जुन ने की थी FIR रद्द करने की मांग
वहीं इस मामले में एक्टर ने तेलंगाना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक,सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने बुधवार को तेलंगाना हाई कोर्ट में याचिका दर्ज की थी। इसमें उन्होंने महिला की मौत के मामले में उनके ऊपर दर्ज हुई FIR को रद्द करने की मांग की थी। उन्होंने याचिका पर सुनवाई होने तक गिरफ्तारी समेत अन्य कानूनी कार्रवाई पर रोक लगाने का अनुरोध किया था।
अल्लू ने किया था मुआवजे का एलान
हालांकि इससे पहले भी एक्टर परिवार के प्रति संवेदना जता चुके हैं। उन्होंने मुआवजे की भी अनाउंसमेंट की थी। एक्स पर पोस्ट करते हुए अल्लू ने लिखा था,'हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ हैं। मैं उन्हें इस बात का भरोसा दिलवाना चाहता हूं कि वे इस दुख की घड़ी में बिल्कुल भी अकेले नहीं हैं।' अभिनेता ने परिवार को 25 लाख रुपये देने की घोषणा भी की थी।
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर के घाटीगांव में 22,850 लीटर स्पिरिट जप्त, जांच में जहरीली पाई गई
PMI: फरवरी में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भारत का पीएमआई, फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी रही मुख्य वजह
बैरागढ़ मामले में आबकारी विभाग ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि मीडिया को अधूरी जानकारी दी गई
विवाद बढ़ते ही कैलाश विजयवर्गीय के घर की सुरक्षा कड़ी
गाजा पुनर्निर्माण: विश्व बैंक ने किया विशेष फंड का एलान, अजय बंगा ने बताई भूमिका, जानिए सबकुछ
मुस्लिम MLA ने गाय को लेकर उठाई मांग पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद खुश… बोले-ये हिंदू विधायकों पर कलंक जैसा
‘अस्सी मेरी सबसे कमर्शियल फिल्म’, अनुभव सिन्हा को नहीं होती बॉक्स ऑफिस नंबर्स की चिंता; बोले- मुद्दा है जरूरी
मार्च में बजेगी कृतिका कामरा और गौरव कपूर के घर शहनाई; इस दिन होगी रजिस्टर्ड मैरिज, भव्य रिसेप्शन की भी तैयारी
मध्य प्रदेश में 6 साल में 323 करोड़ से अधिक का साइबर फ्रॉड, सिर्फ 6 मामलों में सजा