रायपुर में मसाला कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी, चार ठग दबोचे गए
रायपुर: ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ कमाने का लालच देकर थोक मसाला कारोबारी से 2 करोड़ 66 लाख रुपये की ठगी के मामले में रेंज साइबर पुलिस ने 4 शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गुजरात, आंध्र प्रदेश और झारखंड से गिरफ्तार किए गए इन आरोपितों में एक सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ (आइटी एक्सपर्ट) और एक एमबीए डिग्री धारक भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, इस संगठित अपराध में दो अन्य जालसाज भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। गुढ़ियारी के हेमंत जैन ने साइबर पुलिस में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए आंध्र प्रदेश के शेख बाबा, अहमदाबाद के अशोक खैराती लाल, पाटण निवासी प्रियांक ब्रह्मभट्ट और झारखंड के हजारीबाग के नागेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जालसाजों ने अलग-अलग खातों में रकम किया ट्रांसफर
जालसाजों ने कारोबारी से ठगी गई राशि को अलग-अलग व्यक्तियों के फर्जी खातों में ट्रांसफर करवाया है। इसके बाद इन खातों से तुरंत पैसे निकाल लिए ताकि उन्हें होल्ड होने से बचाया जा सके। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार ट्रांसपोर्टर ने ठगी की रकम का इस्तेमाल अपने व्यवसाय में किया है, जबकि वेयरहाउस संचालक ने इस पैसे से नया वेयरहाउस बनाया है।
पुलिस का मानना है कि आरोपितों को अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा था, इसलिए वे लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे और एक राज्य से दूसरे राज्य में छिप रहे थे। साइबर पुलिस अब फरार दो अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
पढ़े-लिखे हैं आरोपित
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपितों में शेख बाबा ने एमबीए की पढ़ाई की है, जबकि प्रियांक आइटी विशेषज्ञ है। वहीं, नागेंद्र और खैराती लाल ट्रांसपोर्ट और वेयरहाउस संचालन से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपित सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम और मैसेंजर के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में थे। गिरोह का सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही इस आनलाइन गठजोड़ और ठगी के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा।
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा
BJP टिकट पर अटकलों पर विराम: अन्नामलाई ने खुद लिया चुनाव न लड़ने का निर्णय
केरल की सियासत गरमाई: राहुल गांधी का लेफ्ट गठबंधन पर तीखा हमला
ईरान ने दिखाया कड़ा रुख: पाकिस्तान की भूमिका खारिज, सैन्य अभियान तेज
रोहित शेट्टी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या बदलने वाले हैं फिल्मी रास्ता?
लव जिहाद आरोपों पर हंगामा: हुबली में लड़की के परिवार पर केस दर्ज
टैबलेट से मिले 121 आपत्तिजनक वीडियो: नासिक में गंभीर अपराध का पर्दाफाश
चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा: अधीर रंजन चौधरी पर हमले से सियासत गरमाई
इलाज के दौरान भिड़े ससुराल और मायके वाले, अस्पताल बना रणक्षेत्र
पश्चिम एशिया संकट पर Kotak Mahindra Bank की रिपोर्ट, असर सीमित रहने की संभावना
चुनावी मंच से गरजे योगी: असम में कांग्रेस और UDF को दी कड़ी चुनौती
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई सुबह की तस्वीर, शूटिंग को लेकर बढ़ी चर्चा
बर्ड फ्लू की आशंका से हड़कंप, 5 अप्रैल को जांच करेगी टीम
बागदा सीट पर रोमांच: सोमा और मधुपर्णा ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला
रणबीर कपूर का खास खुलासा, परिवार के इस सदस्य को भाती है ‘रामायण’
CBSE सिलेबस को लेकर बवाल: तमिलनाडु CM स्टालिन का केंद्र पर बड़ा आरोप
केरल की सत्ता पर संकट के संकेत: 40 सीटों पर मछुआरों का गुस्सा बन सकता है निर्णायक
हाईटेक होगी हेल्थ सिस्टम, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा