करीना कपूर की अगली फिल्म में साउथ के सुपरस्टार की एंट्री
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान पिछले कुछ समय से पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। मगर अब एक्ट्रेस के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आ रही। बेबो जल्दी ही एक क्राइम ड्रामा मूवी में लीड रोल प्ले करने वाली हैं। इस फिल्म के बारे में अभिनेत्री ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है। पिछले कुछ वक्त से साउथ और हिंदी फिल्म का शानदार ताल-मेल देखने को मिल रहा है।
मेघना गुलजार ला रहीं हैं 'Daayra'
कई साउथ के कलाकार हिंदी फिल्मों में शानदार काम कर रहे हैं। ऐसे ही बॉलीवुड के कई सितारों ने साउथ की फिल्मों में शानदार डेब्यू किया है। इस कड़ी में अब बेबो भी अपनी नई फिल्म में साउथ के मशहूर अभिनेता के साथ नजर आने वाले हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटो पोस्ट करते हुए फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। जिस कलाकार की हम बात कर रहे हैं उनका नाम है पृथ्वीराज सुकुमारन। जी हां, पृथ्वीराज फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले हैं।
साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज ने हाल ही में फिल्म ‘दायरा’ को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे निर्देशक मेघना गुलजार और को-स्टार करीना कपूर खान के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में तीनों गंभीर बातचीत में दिखे, जबकि दूसरी में उनके चेहरे पर मुस्कान थी। इन तस्वीरों के साथ पृथ्वीराज ने लिखा, "कुछ कहानियां उस पल से आपके साथ रह जाती हैं जब आप उन्हें सुनते हैं। मेरे लिए ‘दायरा’ ऐसी ही कहानी है। मेघना गुलजार और करीना कपूर खान के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। सभी को विशु की शुभकामनाएं!"
करीना कपूर खान ने भी इन खास पलों को शेयर किया और अपने पोस्ट में लिखा, "मैं हमेशा कहती हूं कि मैं डायरेक्टर के अनुसार काम करती हूं। इस बार मुझे हमारे इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक मेघना गुलजार और शानदार अभिनेता पृथ्वीराज के साथ काम करने का मौका मिला है। मैं उनके काम की दिल से सराहना करती हूं। ये मेरी ड्रीम टीम है – दायरा, चलो मैं तैयार हूं!"
महीनों की अटकलों के बाद हुई फिल्म की पुष्टि
फिल्म ‘दायरा’ को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा थी। 2024 की शुरुआत में इसका नाम सामने आया था, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अब जाकर हुई है। इस महीने की शुरुआत में 7 अप्रैल को पृथ्वीराज और करीना को मुंबई में एक साथ देखा गया था, जिससे अटकलें और तेज हो गई थीं। पहले इस फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा और आयुष्मान खुराना का नाम जुड़ा था, लेकिन डेट क्लैश के चलते वे प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाए।
सियासी बयान से मचा हंगामा: हरीश रावत बोले—हां मैं तांत्रिक हूं और घमंडी हूं
वोटर लिस्ट में भारी बदलाव: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ नाम हटे, नेट 5.2 करोड़ की गिरावट
IPL में दिखा अनोखा नजारा, भाई के विकेट पर भाई का जश्न
सीट नंबर अलॉट, लेकिन कोच गायब; रेलवे की बड़ी लापरवाही
रथ यात्रा डेट को लेकर विवाद, जगन्नाथ मंदिर प्रशासन और इस्कॉन आमने-सामने
डगआउट में फोन इस्तेमाल पर एक्शन, BCCI ने भेजा कारण बताओ नोटिस
दर्दनाक यमुना हादसा: एक और शव मिला, नाव दुर्घटना में मौत का आंकड़ा 15 तक पहुंचा
देश की विकास यात्रा पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी बोले—भारत जल्द लेगा ऐतिहासिक फैसला
मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: CM मोहन यादव ने बारिश प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे को दी हरी झंडी
मुंबई इंडियंस में हलचल, हार्दिक पांड्या का ड्रेसिंग रूम में सख्त अंदाज
पर्यावरण संकट का दावा: न्यूक्लियर प्लांट से हडसन नदी में रेडियोधर्मी रिसाव, करोड़ों मछलियों की मौत का आरोप
डॉ. मोहन यादव बोले—युवाओं को प्रेरित करेगी यह पुस्तक