WTC Final 2025 जीतने की दहलीज पर South Africa
नई दिल्ली। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम जीत से सिर्फ 69 रन दूर है। तीसरे दिन स्टंप्स तक अफ्रीका की टीम का स्कोर 213/2 रहा और उन्हें जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य मिला है। क्रीज पर एडेन मार्करम (102*) और टेम्बा बावुमा (65*) रन बनाकर नाबाद हैं।
दोनों के बीच 143 रन की साझेदारी बन चुकी हैं और अब उनसे उम्मीद हैं कि वह अफ्रीका के माथे पर पिछले 27 सालों से लगे 'चोकर्स' के दाग को हटाए। अगर साउथ अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 का खिताब जीत जाती है, तो उनके लिए ये एक ऐतिहासिक पल होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि 27 साल में ये पहली बार होगा कि अफ्रीका की टीम आईसीसी ट्रॉफी उठा रही हैं।
South Africa के माथे से हटेगा 'चोकर्स' वाला टैग?
दरअसल, साउथ अफ्रीका की टीम को अक्सर बड़े टूर्नामेंट्स में अहम समय पर दबाव में बिखर जाने की वजह से 'चोकर्स' का टैग दिया गया। 1998 में ढाका में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी (इसका नाम बाद में चैंपियंस ट्रॉफी रख दिया गया था) जीतने के बाद से वे किसी भी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीत पाई हैं।
कई बार सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचकर वे चूक गए, जिससे उनके नाम चोकर्स का टैग जुड़ गया। साल 2024 टी-20 विश्व कप फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया। लेकिन, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में साउथ अफ्रीकी टीम इस बार जीत की दहलीज पर खड़ी है और अगर वे यह खिताब जीत जाते हैं तो यह उनके लिए एक ऐतिहासिक पल होगा।
- साउथ अफ्रीका ने WTC 2023-25 साइकिल के दौरान कुल 12 टेस्ट मैच खेले और लगातार 7 टेस्ट मैच जीतने के बाद उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाई। अफ्रीकी टीम ने सबसे पहले भारत के खिलाफ सेंचुरियन में एक पारी और 32 रन से टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी।
- इसके बाद दूसरे टेस्ट में उन्हें (साउथ अफ्रीका) भारत ने 7 विकेट से मात दी थी।
- इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट मॉन्गनुई में खेले गए पहले टेस्ट में अफ्रीकी टीम को 281 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अफ्रीकी टीम ने उस मैच में 7 अनकैप्ड प्लेयर्स को खेलने का मौका दिया था। केन विलियमसन की शतकीय पारी और रचिन की 240 रन की पारी की मदद से कीवी टीम ने 511 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में अफ्रीका की टीम 162 रन पर ऑलआउट हो गई थी। दूसरी पारी में अफ्रीका को 529 रन बनाने थे, लेकिन वह 247 रन पर ढेर हो गई।
- इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ अफ्रीका की टीम ने हेमिल्टन में 7 विकेट से दूसरा टेस्ट गंवाया था।
- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
- वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को अफ्रीका ने 40 रन से जीता था।
- बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में साउथ अफ्रीका ने पहला टेस्ट 7 विकेट से अपने नाम किया था।
- बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट साउथ अफ्रीका मे एक पारी और 273 रन से जीता।
- श्रीलंका के खिलाफ डरबन में पहला टेस्ट 233 रन से जीता।
- श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट 109 रन से अपने नाम किया।
- पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका ने दो विकेट से जीता।
- पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट कैपटाउन में 10 विकेट से जीता।
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर