टी20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका को मिला नया कप्तान
अगले महीने से वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप होना है। इस वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका को वेस्टइंडीज का दौरा करना है और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान चुने गए एडेन मार्करम इस टीम में नहीं हैं। उनकी जगह रासी वान डर डुसैं को कप्तानी सौंपी गई है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए जिन खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीकी टीम में चुना गया है उनमें से अधिकतर वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में नहीं हैं। इसमें मार्करम और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट से पहले आराम देने का फैसला किया गया है।
इन लोगों को भी नहीं मिली जगह
मार्करम और मिलर के अलावा इस टीम में कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज और मार्को यानसन जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं जिन्हें आराम दिया गया है। ये सभी टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का हिस्सा हैं। वहीं जेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, एनरिक नॉर्खिया को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में चुना गया है। ये तीन इस समय आईपीएल खेल रहे हैं। हालांकि तीनों की टीमें आईपीएल-2024 के प्लेऑफ से बाहर हैं। कोएट्जी मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे तो डी कॉक लखनऊ सुपर जायंट्स का और नॉर्खिया दिल्ली कैपिटल्स का।
मार्करम, क्लासेन और यानसेन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपील खेल रहे हैं और ये टीम प्लेऑफ में पहुंची है। वहीं केशव महाराज राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं और ये टीम भी प्लेऑफ में पहुंची है।
इन खिलाड़ियों को मिला मौका
वेस्टइंडीज का दौरा रयान रिकलटन और मैथ्यू ब्रीट्जकी जैसे खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है। रयान ने SA20 लीग के दूसरे सीजन में जमकर रन बनाए थे। वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 23 मई से शुरू हो रही है। दूसरा मैच 25 और तीसरा मैच 26 को खेला जाएगा। ये तीनों मैच जमैका के सबिना पार्क में खेले जाएंगे।
टीम इस प्रकार है- रासी वान डर डुसैं (कप्तान), ओटेनेल बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जकी, बोजोर्न फॉर्ट्यून, रीजा हैंड्रिक्स, पैट्रिक क्रूगर, वियान मुल्डर, लुंगी एंगिडी, नकाबा पीटर, रयान रिकलटन, आंदिले फेहुलकवायो, तबरेज शम्सी, जेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक और एनरिक नॉर्खिया।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान