सौरव गांगुली ने की ध्रुव जुरैल की जमकर तारीफ, कहा......
राजकोट और फिर रांची में ध्रुव जुरैल ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया। चौथे टेस्ट की पहली पारी में ध्रुव के बल्ले से निकली 90 रन की पारी भारतीय टीम की जीत की असली वजह बनी।
ध्रुव की शानदार बल्लेबाजी से सुनील गावस्कर काफी इम्प्रेस हुए थे और उन्होंने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज की तुलना एमएस धोनी से कर डाली थी। इस बीच, ध्रुव को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान सामने आया है। गांगुली का कहना है कि ध्रुव ने रांची टेस्ट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की, पर धोनी से उनकी तुलना करना ठीक नहीं होगा।
ध्रुव को लेकर क्या बोले गांगुली?
सौरव गांगुली ने एक खेल प्लेटफॉर्म के साथ बातचीत करते हुए कहा, "ध्रुव जुरैल। मुश्किल पिच और दबाव में उनके लिए क्या कमाल का टेस्ट मैच रहा। उनके पास काफी टैलेंट है और अगर आप मौकों को भुनाने में सफल नहीं होते हैं और नीचे की तरफ चले जाते हैं, तो कमबैक करना मुश्किल हो जाता है।"
धोनी से तुलना पर दादा की राय
ध्रुव की तुलना एमएस धोनी से करने को लेकर दादा ने कहा, "एमएस धोनी एक अलग लीग में हैं। ध्रुव जुरैल के पास टैलेंट है और इसमें कोई शक नहीं है। हालांकि, एमएस धोनी को एमएस धोनी बनने में 20 साल लगे। ऐसे में जुरैल को खेलने दीजिए। जुरैल के पास स्पिन, पेस गेंदबाजी को खेलने का हुनर मौजूद है और सबसे महत्वपूर्ण बात वह दबाव में अच्छा खेल सकते हैं। आप एक युवा खिलाड़ी में यहीं सब देखते हैं।"
ध्रुव बने थे टीम इंडिया के लिए मसीहा
रांची टेस्ट में एक समय पर भारतीय टीम पहली पारी में बेहद मुश्किल में नजर आ रही थी। ऐसे में ध्रुव जुरैल टीम इंडिया के लिए मसीहा बनकर सामने आए। ध्रुव ने कुलदीप यादव के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई थी, जिसके दम पर भारतीय टीम मैच में कमबैक करने में सफल रही थी। ध्रुव के बल्ले से फर्स्ट इनिंग में 90 रन की शानदार पारी निकली थी।
वहीं, दूसरी पारी में भी ध्रुव ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और 39 रन बनाकर नाबाद रहे थे। ध्रुव ने शुभमन गिल के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 72 रन की अटूट साझेदारी निभाते हुए भारतीय टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई थी।
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज