संसद परिसर में सोनिया गांधी और जया बच्चन की हुई मुलाकात
आम बजट को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों का कहना है कि इस बजट में सिर्फ बिहार और आंध्र प्रदेश पर ध्यान दिया गया है। वहीं, विपक्ष शासित प्रदेशों को कुछ नहीं मिला।
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन में भी बजट को लेकर हंगामा हुआ। प्रश्नकाल में राज्यसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष के नेताओं ने वॉकआउट किया। विपक्षी नेता, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ शेम-शेम का नारा लगाते हुए सदन से बाहर चले गए।
आम बजट के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
संसद परिसर में विपक्षी नेताओं ने मिलकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। वहीं, समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने भी विरोध प्रदर्शन ने हिस्सा लिया।
सोनिया गांधी और जया बच्चन की हुई मुलाकात
विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात भी हुई। दरअसल, जैसे ही सोनिया गांधी परिसर पहुंची वहां कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने उनका अभिवादन किया। सोनिया गांधी के सामने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन खड़े थे। सोनिया गांधी ने उन्हें हेलो कहा। वहीं, डेरेक ओ ब्रायन के बगल में जया बच्चन खड़ी थीं। जैसे ही डेरेक ओ ब्रायन ने कुछ कहा दोनों नेता हंसने लगे। फिर जया बच्चन ने सोनिया गांधी से कुछ बातें कही। इसके बाद दोनों नेताओं ने ठहाका लगाना शुरू कर दिया।
कुर्सी बचाने के लिए लाया गया बजट: खरगे
राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,"इस बजट में दो राज्यों को छोड़कर, किसी राज्यों को कुछ नहीं मिला। ऐसा बजट मैंने कभी नहीं देखा। सिर्फ दो राज्यों की थाली में पकोड़ा दिया गया। ये कुर्सी बचाने के लिए ये सब हुआ है। हम इसकी निंदा करेंगे और इसका विरोध करते। सभी आई.एन.डी.आई. गठबंधन इस बजट का विरोध कर रही है। अगर संतुलन नहीं होगा तो विकास कैसे होगा?"
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल