जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी शुरु, मैदानी इलाकों में दिखा असर
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी शुरु होगी है जिसका असर राजस्थान समेत कई मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। हिल स्टेशन माउंट आबू में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया है, जबकि गंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे इलाकों में हल्का कोहरा छाया, जिससे दिन में ठंडक बढ़ गई है। हनुमानगढ़ और गंगानगर में अधिकतम तापमान 26.8 और 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इन इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी और बारिश का कारण बना है। इसके असर से राजस्थान में 17 नवंबर से तापमान में और गिरावट होने की उम्मीद जताई जा रही है। राजस्थान में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया, जबकि अन्य शहरों जैसे फलोदी, बीकानेर, चूरू, जालोर, जयपुर और अजमेर में भी दिन के तापमान में 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। रात में ठंड बढ़ने से सात शहरों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गया है। सबसे ठंडा माउंट आबू रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के हिसाब से सबसे खराब स्थिति भिवाड़ी की है, जहां एक्यूआई 310 दर्ज किया गया। बीकानेर में भी प्रदूषण की स्थिति गंभीर है। जयपुर के कई इलाकों जैसे आदर्श नगर, मानसरोवर, एमआई रोड, सीतापुरा और मुरलीपुरा में भी एक्यूआई उच्च स्तर पर दर्ज हुआ, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 438317 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
कांग्रेस में फिर बयानबाजी, अय्यर ने साधा निशाना
यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल