स्मार्ट सिटी परियोजना अगले पांच साल तक रहेगी जारी- कलेक्टर
बिलासपुर- बिलासपुर शहर को स्मार्ट सिटी परियोजना के फेस 2 में फिर से चयन किया गया है। अगले पांच साल तक परियोजना चलेगी। कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में आयोजित टीएल की बैठक में नगर निगम आयुक्त ने इस आशय की जानकारी दी। राज्य में केवल बिलासपुर शहर का चयन किया गया है। कलेक्टर ने बैठक में 7 मार्च को आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वीसी से जुड़कर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। डीबीटी के जरिए योजना की पहली किस्त प्रति हितग्राही 1 हजार रुपए चयनित महिलाओं के खाते में अंतरित करेंगे। चुनिंदा हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।
कलेक्टर शरण ने कहा कि विकसित भारत योजना की तर्ज पर महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित होंगे । नगर निगम क्षेत्र के लिए कमिश्नर अमित कुमार और जनपदों के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बाल विवाह रोकने का संकल्प भी लिया जाएगा। कलेक्टर ने आधार सीडिंग की प्रगति की भी समीक्षा की ।रविवार के बाद अब लगभग 25 हजार महिलाओं का सीडिंग बचा हुआ है। कलेक्टर ने 6 तारीख तक अनिवार्य रूप से आधार सीडिंग का कार्य पूरा कर लेने को कहा है।
श्रम विभाग द्वारा संचालित शहीद वीर नारायण सिंह अन्य सहायता योजना का विस्तार शनिचरी बाजार क्षेत्र में भी किया जाएगा। इसके लिए जगह का चिन्हांकन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इस श्रम अन्न केंद्र में 5 रुपए में उन्हें भरपेट भोजन खिलाया जाएगा। फिलहाल यह योजना शहर के बृहस्पति बाजार और त्रिपुरा क्षेत्र में उपयोगी साबित हो रही है। प्रतिदिन लगभग 1 हजार श्रमिक 5 रुपए में गरम भोजन का आनंद उठाते हैं। कलेक्टर ने बैठक में लोकसभा चुनाव की चल रही तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा की पीपीएस सॉफ्टवेयर में 8 तारीख तक कर्मचारियों की सूची अपडेट कर लें और इसकी सत्यापित प्रति एनआईसी में जमा करें ।उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव में काम करने कर चुके अधिकारियों को लोकसभा चुनाव में भी वही जिम्मेदारी सौंप गई है ताकि उनके अनुभव का लाभ मिल सके ।उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रोंका निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है ताकि जरूरत पड़ने पर समय सीमा में सुधार का कार्य किया जा सके। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ,अपर कलेक्टर आरए कुरुवांशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत