लगातार छह दिन की रैली थमी, शुरुआती सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी नीचे
व्यापार : आईटी और बैंक शेयरों की गिरावट की वजह से लगभग एक सप्ताह की तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 262.05 अंक गिरकर 81,738.66 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 81.55 अंक गिरकर 25,002.20 पर आ गया। फिलहाल सेंसेक्स करीब 400 और निफ्टी 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। गुरुवार तक छह दिनों की तेजी में बीएसई बेंचमार्क 1,765 अंक या 2.14 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि निफ्टी 596 अंक या 2.4 प्रतिशत चढ़ा।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एनटीपीसी सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में रहे। हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो हरे निशान पर दिखाई दिए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,246.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाए जाने से बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जिससे पिछले छह दिनों की तेजी पर अंकुश लगेगा।'
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक कमजोर रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 67.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
बीते दिन का हाल
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 142.87 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 82,000.71 पर बंद हुआ था। निफ्टी 33.20 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 25,083.75 पर बंद हुआ था।
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता