जिम्बाब्वे के खिलाफ शुभमन गिल की टीम, इतने नए खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे से टकराने के लिए तैयार है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली युवा टीम का सामना सिकंदर रजा की टीम से होगा। 5 मैचों की टी20 सीरीज का यह पहला मैच शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। इस सीरीज के लिए आईपीएल के कई स्टार प्लेयर्स को भारतीय स्क्वॉड में जगह दी गई है। ऐसे में पहले मुकाबले में इनमें से कई खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिल सकता है।
अभिषेक-रियान कर सकते डेब्यू
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत कर सकते हैं। 3 नंबर पर कप्तान शुभमन गिल खुद मैदान पर आ सकते हैं। 4 नंबर पर रियान पराग और 5 पर फिनिशर रिंकू सिंह को मौका दिया जा सकता है। विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को मौका मिल सकता है।
टीम वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई के रूप में 2 स्पिनर को आजमा सकती है। सुंदर गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी को भी गहराई देते हैं। इसके अलावा भारतीय टीम 3 तेज गेंदबाजों पर भी भरोसा जता सकती है। इनमें आवेश खान, खलील अहमद और मुकेश कुमार शामिल हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), रियान पराग, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार।
जिम्बाब्वे: इनोसेंट कैया, तादिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), वेस्ले माधेवेरे, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंडाई चटारा, रिचर्ड नगारवा।
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया भावुक स्मरण, बोलीं – सुषमा स्वराज का जीवन मेरे लिए मार्गदर्शक
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव