श्री अमरनाथ यात्रा चलेगी 52 दिन
जम्मू । श्री अमरनाथ मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा 29 जून से 52 दिनों तक चलेगी और इसका पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू किया जा चुका है। इससे पहले अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रविवार को वार्षिक अमरनाथ यात्रा की घोषणा कर दी थी। बाबा बर्फानी के भक्त अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की वैबसाइट जेकेएसएएस बी.एनआईसी.इन पर जाकर इसका पंजीकरण किया जा सकता है। यात्रा का मार्ग 48 किलोमीटर लंबा है। श्राइन बोर्ड के अनुसार इस वर्ष यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
तीर्थयात्रियों को हैलीकॉप्टर सर्विस प्रोवाइडरों से बुकिंग करानी होगी। इसके लिए बालटाल रूट (नीरगरथ-पंजतरणी-नीलगरथ) के लिए ग्लोबल वैक्ट्रा हैलीकॉर्प लिमिटेड और कन्सोर्टियम एरो एयर क्रॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड से बुकिंग करा सकते हैं। जबकि पहलगाम रूट के लिए एमएस हैरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड से बुकिंग करानी होगी। वहीं श्रीनगर-पहलगाम-श्रीनगर और श्रीनगर-नीलगरथ-श्रीनगर रूट के लिए एमएस पवन हंस लिमिटेड हैली सर्विस से बुकिंग करानी होगी। श्राइन बोर्ड ने अपनी वैबसाइट पर हैली सर्विस की बुकिंग अभी शुरू नहीं की है। अमरनाथ यात्रा का आयोजन जम्मू-कश्मीर सरकार और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के संयुक्त सहयोग से किया जाता है।
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव