फिल्म ‘रात अकेली है 2’ की शूटिंग शुरू
मुंबई । अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रात अकेली है 2’ की शूटिंग अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शुरू कर दी है। सूत्र के अनुसार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अगली फिल्म ‘रात अकेली है 2’ की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैं। उन्होंने बताया, उन्हें फिल्म के सेट पर गणतंत्र दिवस मनाते भी देखा गया। अभिनेता दृढ़ निश्चयी इंस्पेक्टर जटिल यादव की अपनी भूमिका को फिर से दोहराएंगे। उम्मीद है कि सीक्वल में जटिल यादव एक और गंभीर, हाई-प्रोफाइल केस को संभालेंगे। ‘
रात अकेली है 2’ हनी त्रेहान के निर्देशन में बनी ‘रात अकेली है’ का सीक्वल है, जो एक हिंदी भाषा की थ्रिलर फिल्म है। यह साल 2020 में रिलीज हुई थी। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी, तिग्मांशु धूलिया, शिवानी रघुवंशी, निशांत दहिया, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, इला अरुण, स्वानंद किरकिरे, नितेश कुमार तिवारी और आदित्य श्रीवास्तव अहम भूमिका में थे। यह फिल्म एक छोटे शहर के पुलिस अधिकारी की कहानी है, जिसे परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य की मौत की जांच करने के लिए बुलाया जाता है। अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास ‘रात अकेली है 2’ के अलावा कई रोमांचक फिल्में हैं। वह जल्द ही मैडॉक फिल्म्स की ‘थामा’ में नजर आएंगे। थामा में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं।
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की पढ़ाई करने के बाद नवाजुद्दीन सरफरोश, शूल और मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने छोटी भूमिका निभाई थी। अभिनेता को पहचान अनुराग कश्यप की ब्लैक फ्राइडे (2004) और 2012 की गैंग्स ऑफ वासेपुर में निभाई गई उनकी भूमिका से मिली।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें