Shivangi Verma ने 70 साल के Govind Namdev पर निकाला गुस्सा
नई दिल्ली। बॉलीवुड में प्यार, अफेयर, सीक्रेट डेटिंग और तलाक कोई नई बात नहीं है। इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों से लेकर 21वीं सदी तक,कई प्रेम कहानियां परवान चढ़ीं और कई अलग-अलग रास्ते पर चली गईं। यहां उम्र सिर्फ एक संख्या है। आपने कई ऐसे एक्टर कपल देखे होंगे जो उम्र के अंतर के बावजूद साथ हैं।
एक्टर ने इस मामले पर दिया बयान
दिलीप कुमार-सायरा बानो से लेकर सैफ अली खान-करीना कपूर तक, बी-टाउन के कई ऐसे कपल हैं जिनकी उम्र में काफी अंतर है। आज हम एक ऐसे ही कपल के बारे में बात करेंगे जिनके बारे में कहा जाता है कि उनकी उम्र में बहुत फासला है। हालांकि, अब एक्टर ने आखिरकार इस बारे में खुलकर बात की है।
प्यार की उम्र नहीं होती
हम बात कर रहे हैं गोविंद नामदेव और शिवांगी वर्मा की। कुछ महीने पहले गोविंद और शिवांगी की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे थे। तस्वीर के अलावा कैप्शन ने भी सबका ध्यान खींचा था। एक्ट्रेस ने लिखा था, "प्यार की कोई उम्र नहीं होती, कोई सीमा नहीं होती।" इससे लोगों को आश्चर्य हुआ कि क्या दोनों साथ हैं? हालांकि, अब गोविंद ने आखिरकार इस मामले पर खुलकर बात की है।
क्यों पोस्ट की थी ऐसी फोटो?
एक इंटरव्यू में गोविंद ने कहा,"जब फिल्म की तैयारी की जा रही थी, तब हमने निर्देशक, निर्माता और शिवांगी के साथ एक प्लानिंग स्ट्रेटजी बनाई। मैं सहमत था कि यह आवश्यक है। हमने पहले ही कई सीन्स की शूटिंग कर ली थी, साथ में सुबह की एक्सरसाइज की थी और कुछ अच्छी तस्वीरें भी खींची थीं।"
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट
उन्होंने आगे कहा कि उनकी को-स्टार शिवांगी ने अपनी फिल्म के लिए ये स्टंट करने को कहा था ताकि लोगों को विश्वास हो जाए कि दोनों रोमांटिक रिलेशन में हैं। अब उनके इन दावों पर शिवांगी ने पलटवार किया है। शिवांगी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बयान की खुलेआम आलोचना की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'सही कहा है किसी ने, बुज़ुर्ग बढ़ती उम्र में साठिया जाते हैं।' इसी के साथ उन्होंने कोड वर्ड में कुछ अपशब्द भी लिखे थे।
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश, प्रति व्यक्ति आय में दर्ज की गई बढ़ोतरी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना