कपिल शर्मा के पड़ोसी बने Shivam Dube
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे ने मुंबई के अंधेरी पश्चिम क्षेत्र के ओशिवारा में 27.50 करोड़ रुपये में दो अपार्टमेंट खरीदे हैं। दोनों अपार्टमेंट DLH एन्क्लेव नामक आवासीय परियोजना की 17वीं और 18वीं मंजिल पर स्थित हैं। दोनों अपार्टमेंट का क्षेत्रफल 4,200 वर्ग फीट है और बालकनी 3,800 वर्ग फीट है। जिससे कुल क्षेत्रफल 9,603 वर्ग फीट हो जाता है।
मुंबई के लिए खेलते हैं दुबे
अपार्टमेंट और तीन पार्किंग स्पेस देव लैंड एंड हाउसिंग लिमिटेड से खरीदे गए। शिवम दुबे के इस लेनदेन का रजिस्ट्रेशन 20 जून को हुआ। इसके लिए कुल 1.65 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्टेशन चार्ज चुकाया गया था। शिवम दुबे मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं।
दुबे ने नवंबर 2019 में भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। वह 2024 टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। DLH एन्क्लेव से मैंग्रोव और खाड़ी का दृश्य दिखाई देता है। इसमें कई स्टार का घर है, जिनमें कॉमेडियन कपिल शर्मा, गायक मीका सिंह और दिवंगत अभिनेता इरफान खान शामिल हैं।
दुबे के करियर पर एक नजर
- दुबे ने अपने करियर में अब तक 4 वनडे मैच खेले हैं।
- इस दौरान 4 पारियों में उन्होंने 10.75 की औतस से 43 रन बनाए।
- 35 टी20 इंटनेशनल की 26 पारियों में दुबे के बल्ले से 531 रन निकले हैं।
- इस फॉर्मेट में उनकी औसत 31.23 की और स्ट्राइक रेट 140.10 की रही।
- टी20 इंटरनेशनल में गिल अब तक 4 अर्धशतक लगा चुके हैं।
- इस प्रारूप में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 63 रन है।
- वनडे में वह 1 और टी20I में अब तक 13 विकेट भी चटका चुके हैं।
- शिवम दुबे 2019 से आईपीएल खेल रहे हैं।
- लीग में उन्होंने अब तक खेले 79 मुकाबलों में 1859 रन बनाए हैं।
- इस दौरान वह 10 फिफ्टी भी जड़ चुके हैं।
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
Delhi में व्यापारियों को झटका, PNG कनेक्शन के लिए आवेदन जरूरी
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब