शिवसेना यूबीटी ने जारी की 18 और उम्मीदवारों की सूची
मुंबई । शिवसेना यूबीटी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 18 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी की सूची में वर्सोवा से हारुन खान, घाटकोपर पश्चिम से संजय भालेराव, विले पार्ले से संदीप नाईक, शिवडी से विधायक अजय चौधरी, भायखला से मनोज जामसुतकर और वडाला से श्रद्धा जाधव का नाम शामिल है। वर्सोवा सीट को लेकर महाविकास आघाडी में कोई फैसला नहीं हुआ है, परंतु उद्धव सेना ने उससे पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसका वर्सोवा कांग्रेस की ओर से भारी विरोध हो रहा है। शनिवार को उद्धव सेना ने पहले 15 उम्मीदवार का नाम घोषित किया। कुछ घंटे के बाद ही तीन और नाम का ऐलान किया। इससे पहले पार्टी ने 23 अक्टूबर को पार्टी ने 65 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। अब तक पार्टी 83 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। गौरतलब है कि महाविकास आघाडी के सीट बंटवारे में 85-85-85 का फार्मूला उद्धव सेना, कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के बीच तय हुआ था। उद्धव सेना ने अब तक 83 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। शनिवार को पार्टी ने पार्टी ने धुले शहर से अनिल गोटे, चोपड़ा से राजू तड़वी, जलगांव शहर से जयश्री महाजन, बुलढाणा से जयश्री शेलके, दिग्रस से पवन जायसवाल, हिंगोली से रूपाली पाटिल, परतुर से आसाराम बोराडे, देवलाली से योगेश घोलप, कल्याण पश्चिम से सचिन बासरे, कल्याण पूर्व से धनंजय बोडारे, श्रीगोंदा से अनुराधा नागवाड़े, कणकवली से संदेश पारकर को प्रत्याशी बनाया है।
वर्सोवा सीट को लेकर कांग्रेस नेता कर रहे उद्धव की आलोचना
वर्सोवा सीट को लेकर कांग्रेस और उद्धव सेना के बीच जबरदस्त लड़ाई थी। कांग्रेस शुरू से ही वर्सोवा को अपनी सीट मानकर चल रही थी, लेकिन उद्धव सेना ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर बाजी मार ली। अब कांग्रेस नेता उद्धव सेना की आलोचना कर रही है। गौरतलब है कि वर्सोवा सीट पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी, पूर्व विधायक बलदेव खोसा, भावना जैन, अवनीश सिंह, अखिलेश यादव, पूर्व आईपीएस संजय पांडे जैसे करीब 38 लोगों ने दावेदारी की थी। उद्धव सेना की ओर से राजुल पटेल और राजू पेणडेकर प्रमुख दावेदार थे, लेकिन उद्धव सेना ने सभी को चौंकाते हुए हारुन खान को उम्मीदवार घोषित कर दिया। दरअसल, हालिया लोकसभा चुनाव में शिवसेना यूबीटी प्रत्याशी अमोल कीर्तीकर को तकरीबन 22 हजार की लीड मिली थी। इसी वजह से कांग्रेस-शिंदे सेना के लिए यह सीट हॉट बनी हुई थी। इस सीट पर 30 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम वोटर हैं।
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
क्या बारिश करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम का काम तमाम? एक अंक से जिम्बाब्वे पहुंचेगा सुपर-8 में
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा