'खतरों के खिलाड़ी 14' में जा रही शिल्पा शिंदे ने कहा......
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के इस रोमांचकारी शो में टीवी के सितारे खतरों से खेलते हुए दिखाई देते हैं। इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को लेकर भी चर्चाओं का बाजार अक्सर गर्म रहता है। इस बार शिल्पा शिंदे भी शो में शिरकत करने वाली हैं। अभिनेत्री ने शो में हिस्सा लेने को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा।
शिल्पा शिंदे से पूछा गया कि शो के लिए वह कैसे तैयारी कर रही हैं। इस पर अभिनेत्री ने कहा, "मैं अच्छा खाना खा कर और अच्छी नींद लेकर तैयारी कर रही हूं क्योंकि मुझे नहीं पता कि वहां कैसा खाना मिलेगा। तो मैं उससे एनर्जी ले रही हूं। बाकी मैं वहां जाने के लिए काफी उत्सुक हूं और अब आगे देखते हैं कि क्या होता है।"
आगे अभिनेत्री से पूछा गया कि उन्होंने शो में इस सीजन जाना ही क्यों सोचा। इससे पहले भी उनके पास ऑफर आए होंगे। इस पर अभिनेत्री ने कहा, "क्या बताऊं हो सकता है कि किस्मत में मेरी यही सीजन लिखा था। या हो सकता है कि शो का 14वां सीजन जीतना मेरे ही नसीब में हो।" आगे शिल्पा से पूछा गया कि शो में जाकर वह अपना कौन सा डर दूर करना चाहेंगी? इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा, "अभी तो मुझे किसी चीज से डर नहीं लगता। मेरा डर अब खत्म हो गया है। अभी मैं इसे लेकर कुछ नहीं बता सकती हूं।"
शिल्पा का कहना है कि मानसिक रूप से अगर आफ फिट हैं तो कुछ भी कर सकते हैं तो मैं अभी काफी सकारात्मक सोच से जा रही हूं। मैं चाहती हूं कि यह शो मेरे नाम से जाना जाए। इस शो में कुछ अलग हो और कुछ विवाद न हो। अपने को-कंटेस्टेंट के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि कृष्णा श्रॉफ काफी फिट हैं तो मुझे उनसे थोड़ा डर है। मुझे लगता है कि सब एक-दूसरे तो गुमराह कर रहे हैं।
क्या आपको लगता है कि आप पर ज्यादा प्रेशर है क्योंकि आपने काफी शो जीते हैं। इसके जवाब में शिल्पा ने कहा, 'नहीं ऐसा नहीं है। मुझे लगता है कि यह बिग बॉस का घर न बन जाए।' रोहित शेट्टी के साथ काम करने को लेकर शिल्पा ने कहा, 'मुझे उनकी डांट से डर लग रहा है। ये कोशिश रहेगी कि इससे मैं थोड़ा दूर रहूं। '
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
स्कूटर सवार को रोका, नियमों का दिया पाठ — बुजुर्ग महिला का सम्मान
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद