शहनाज गिल को अपने फैंस से है ये शिकायत, कहा
शहनाज गिल आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस 13 में उन्होंने अपने चुलबुले और स्ट्रेट फॉरवर्ड अंदाज से फैंस का दिल बखूबी जीता था। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने शो में बहुत पसंद किया।
शहनाज गिल के लिए ये शो मील का पत्थर बना, जिन्होंने उनके के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए। शहनाज गिल की सफलता को देखकर जहां कुछ फैंस को आज के समय में अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को देखकर गर्व महसूस होता है, तो वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि शहनाज गिल जब इंडस्ट्री में आई थीं तो बहुत मासूम थी, लेकिन अब उन्हें भी बॉलीवुड की हवा लग चुकी है।
अब हाल ही में शहनाज गिल ने अपनी भावनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें भी अपने फैंस से एक शिकायत है।
क्या शहनाज के फैंस नहीं समझते हैं उनकी भावनाएं
शहनाज गिल ने 2019 से लेकर पिछले कुछ सालों में जो बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है, उससे हर कोई हैरान है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन किया था, जहां उन्होंने बताया कि केवल फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए ही नहीं, बल्कि खुद के लिए भी फिट होना जरूरी है।
अभिनेत्री शहनाज गिल ने भी फिल्मों में काम करने से पहले ही फिटनेस का रास्ता अपनाया लिया था। हालांकि जब वह रियलिटी शो बिग बॉस 13 में आई थीं, तब वह इतनी फिट नहीं थीं। उन्होंने सेहत और फिल्मों में काम करने की जरूरतों दोनों को समझा और फिटनेस का रास्ता अपनाया।
ऐसे में जब बुधवार को इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्हें जब एक यूजर ने कहा कि उन्हें तो पहले वाली गोल-मटोल शहनाज पसंद है, तो इस पर शहनाज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं आपकी भावनाएं समझ सकती हूं, लेकिन मेरी भावनाएं भी हैं। उसे कौन समझेगा।
मुझे लीड रोल से फर्क नहीं पड़ता- शहनाज गिल
शहनाज गिल ने कहा कि मुझे इस इंडस्ट्री में काम करना है। आगे शहनाज ने फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास इन चंडीगढ़' का जिक्र करते हुए खुशी जताई कि वह फिल्म में लीड रोल कर रही हैं। शहनाज कहती हैं कि मुझे यूं तो लीड रोल से फर्क नहीं पड़ता है। मैं केवल यह देखती हूं कि वह रोल कितना प्रभावशाली है।
लेकिन मैं मुराद खेतानी (निर्माता) सर को धन्यवाद कहना चाहती हूं कि उन्होंने सोचा कि मैं लीड रोल कर सकती हूं। उल्लेखनीय है कि शहनाज व वरुण शर्मा अभिनीत फिल्म सब फर्स्ट क्लास इन चंडीगढ़ सीधे डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना