पंजाब को गुजरात पर रोमांच जीत के बाद शशांक सिंह का आया बयान, कहा......
शशांक सिंह (61*) की उम्दा पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने गुरुवार को आईपीएल 2024 के 17वें मैच में गुजरात टाइटंस को 1 गेंद शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया। इस रोमांच भरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात के खिलाफ 200 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया।
शशांक सिंह ने केवल 29 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 61 रन बनाए। उन्होंने आशुतोष शर्मा (31) के साथ 43 रन की तेजतर्रार साझेदारी की और पंजाब की रोमांचक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शशांक सिंह को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
शशांक सिंह ने क्या कहा
अब भी विश्वास करने की कोशिश कर रहा हूं। इन सभी चीजों को दिमाग में सोचा था, लेकिन जब यह वास्तविकता में बदला, तो अपने प्रयास पर बहुत गर्व हुआ। कोच ने कहा था कि गेंद के हिसाब से रिएक्ट करना। पिच अच्छी थी और इस पर उछाल भी अच्छा था। 200 रन दोनों टीमों ने बनाए, जिसका मतलब कि पिच शानदार थी।
ये लोग खेल के लीजेंड्स हैं, लेकिन जब मैं बल्लेबाजी के लिए गया तो सोचा कि मैं सर्वश्रेष्ठ हूं। आपके पास अनुभव है, लेकिन आपको मैच खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले। यहां टीम मालिकों और कोचिंग स्टाफ ने मेरा हौसला बढ़ाया। मैं विश्वास से लबरेज था।
शिखर धवन ने की तारीफ
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने भी शशांक सिंह और आशुतोष सिंह की तारीफ की और कहा कि दोनों युवाओं ने दबाव में खुद को संभाला और मैच खत्म किया। धवन ने कहा, ''यह शानदार मैच था। बहुत बहुत करीबी मुकाबला। लड़कों ने काम किया। योजना थी कि अच्छी शुरुआत करें, लेकिन मैं जल्दी आउट हो गया। हमने शुरुआत में कुछ विकेट गंवा दिए।''
उन्होंने आगे कहा, ''शशांक आए और बेहतरीन पारी खेली। जब आप बड़े लक्ष्य का पीछा करते हैं तो लय बरकरार रखनी होती है। शशांक सिंह ने क्लास दिखाई। लाजवाब पारी। वो गेंद पर शानदार टाइमिंग कर रहे थे। उन्होंने अपना दिमाग शांत रखा और सकारात्मक सोच दिखाई। आशुतोष ने भी आकर शानदार खेला। दोनों लड़कों ने दबाव का अच्छी तरह सामना किया।''
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके