Varanasi में करेंगे Hanuman Chalisa का पाठ, फिर Lucknow के लिए निकलेंगे शंकराचार्य
वाराणसी। वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सीएम योगी के पास अभी 6 दिन का समय बचा है। वह गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कर दें। अभी तक उनकी तरफ से कोई बयान नहीं आया है। उनके ही पार्टी के अन्य लोग समर्थन कर रहे हैं, लेकिन कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है। 7 मार्च को हनुमान चालीसा का पाठ कर वाराणसी से लखनऊ के लिए निकलेंगे। वहां पर सभी साधु संतों के सामने हम अपने फैसले सुनाएंगे। उन लोगों का चेहरा भी सामने लाएंगे, जो लोग हमारे इस अभियान में साथ हैं।
शंकराचार्य ने गुरुवार को कहा कि रास्ते में हमें जहां रोका जाएगा, हम कानून का पूरा साथ देंगे। उम्मीद है कि ये धर्म की यात्रा है, इसमें कोई बाधा नहीं आएगी। अपने निर्धारित मार्ग और कार्यक्रम के अनुसार ही लखनऊ के लिए बढ़ेंगे। हम अपने मार्ग पर निकलेंगे और जो भी निर्णय लेना होगा, वह अपने धर्म और परंपरा के अनुसार लेंगे। प्रशासन को जो करना है वह करे, लेकिन अपने तय कार्यक्रम से पीछे नहीं हटेंगे।
गौ माता की रक्षा के लिए लखनऊ आने का आह्वान किया
शंकराचार्य ने बताया कि वह गाय और सनातन की रक्षा के लिए 11 मार्च को लखनऊ में सभा करेंगे। 6 मार्च को बड़े भगवान चिंता गणेश का पूजन पाठ होगा। इसी दिन वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर संकल्प लेंगे। फिर 7 मार्च की शाम संकट मोचन मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ करेंगे। इसके बाद लखनऊ यात्रा के लिए निकलेंगे। कई जिलों से होते हुए और रात्रि विश्राम करते हुए 10 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे। यहां 11 मार्च को शीतला अष्टमी पर काशीराम मैदान में गौ ध्वज प्रतिष्ठा किया जाएगा। इसके बाद धर्म युद्ध शुरू होगा, जो लोग भी गौ माता की रक्षा के लिए आना चाहते हैं, वह आएं।
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
करडेगा-कुनकुरी मार्ग पर बस दुर्घटना, 5 यात्रियों की जान गई
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
Iran युद्ध के बीच राहत: United States ने India को Russia से तेल खरीदने की 30 दिन की अनुमति दी
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
बिलासपुर में पुलिस टीम को बनाया निशाना, बदमाशों ने की हाथापाई
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
शहबाज सरकार के तेल भंडार पर बड़े-बड़े दावों की खुली पोल, डीलर्स बोले- बचा सिर्फ 14 दिनों का स्टॉक
कर्नाटक का 4.48 लाख करोड़ का बजट पेश, सिद्धारमैया का केंद्र पर हमला
बीजेपी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी नेताओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते: प्रदेश अध्यक्ष
Ind vs Eng: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, अजय देवगन-सुनील शेट्टी ने जमकर सराहा; सेलेब्स ने मनाया जश्न
Mohan Yadav का निर्देश: Gulf War के बीच पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर रखी जाएगी नजर
Pachmarhi ने देश के हिल स्टेशनों में मारी बाजी, वैश्विक मंच पर मिला गौरव
धान का वजन बढ़ाने पानी से भिगोने का खेल, आरंग खरीदी केंद्र का वीडियो सामने आया
Enforcement Directorate का एक्शन: Anil Ambani से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी