शनाया कपूर का बॉलीवुड डेब्यू, विक्रांत मैसी संग करेंगी रोमांस
मुंबई । बॉलीवुड में रोमांस की नई लहर लाने को तैयार है फिल्म आंखों की गुस्ताखियां, जिसमें पहली बार विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है और ये रोमांटिक कहानी 11 जुलाई 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। खास बात ये है कि यह फिल्म शनाया कपूर का बॉलीवुड डेब्यू भी है, जिससे फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। शनाया, अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। अपने करियर की शुरुआत में ही उन्हें विक्रांत मैसी जैसे बेहतरीन कलाकार के साथ काम करने का मौका मिल रहा है, जो अपने स्वाभाविक अभिनय और इमोशनल गहराई के लिए पहचाने जाते हैं। फिल्म में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर मेकर्स का दावा है कि ये जोड़ी नई, फ्रेश और जीवन से भरपूर है, जो दर्शकों को बांधे रखेगी।
‘आंखों की गुस्ताखियां’ एक साधारण प्रेम कहानी नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और दिल को छू जाने वाला अनुभव होगी। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार विशाल मिश्रा ने दिया है, जिनका संगीत पहले भी श्रोताओं के दिलों में गूंजता रहा है। मेकर्स के अनुसार, फिल्म के हर दृश्य और गीत में ऐसा जादू होगा जो दर्शकों को उनके पहले प्यार की याद दिला देगा। फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है, और इसका निर्माण मानसी बागला और वरुण बागला ने किया है। निर्देशन की कमान संभाली है संतोष सिंह ने, जबकि इसकी कहानी निरंजन अय्यंगर और मानसी बागला ने लिखी है। विक्रांत और शनाया की यह म्यूजिकल लव स्टोरी न सिर्फ एक नई जोड़ी को पेश करेगी, बल्कि सिनेमा प्रेमियों को फिर से क्लासिक और मॉडर्न रोमांस का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा।
वायरल वीडियो पर सख्ती, MY अस्पताल प्रशासन हरकत में
एमपी बजट में महिलाओं पर फोकस, हजारों हॉस्टल और बड़ा फंड
बजट में शिक्षा पर जोर, 15 हजार पदों पर होगी नियुक्ति
किसान हित में बड़ा दांव: सोलर सिंचाई पंप से बदलेगी खेती की तस्वीर
किराना हिल्स पर स्ट्राइक रही निर्णायक, विदेशी विशेषज्ञ का विश्लेषण
‘सरकार कर्ज में डूबी’, विपक्ष ने अनोखे अंदाज में जताया विरोध
अदिति हुंडिया से शादी करेंगे ईशान किशन? अटकलों पर मां सुचित्रा देवी का बयान, जानें
16 मार्च को होगी वोटिंग, नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू
छात्रा की हत्या के बाद आरोपी का चौंकाने वाला बयान
Surajpur में SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन को शिकायत सौंपी
लॉस एंजिल्स में हुआ फिल्म 'द ब्लफ' का विश्व प्रीमियर, प्रियंका चोपड़ संग स्टाइलिश अंदाज में नजर आए निक जोनस