शाह की हुंकार.....नक्सलवाद देश में आखिरी सांसे ले रहा
नई दिल्ली । छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ हुई जोरदार मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए हैं। प्रशासन ने बताया है कि फिलहाल मुठभेड़ जारी है। सोमवार को शुरू किए गए ऑपरेशन में दो महिला माओवादी और एक जवान घायल हो गए। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद आज देश में आखिरी सांसे ले रहा है। उन्होंने इस ऑपरेशन को नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता बताया।
केंद्रीय मंत्री शाह ने लिखा, नक्सलवाद पर एक और करारा प्रहार। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया। नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से, नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है।
रायपुर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल अमरेश मिश्रा ने कहा, सोमवार को दो माओवादी मारे गए और मुठभेड़ जारी है। मंगलवार को, सेना और पुलिस ने माओवादियों के कम से कम एक दर्जन शव बरामद किए। यह एक ट्रैप हो सकता है और माओवादियों ने शवों के नीचे आईईडी लगा रखे हो सकते है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद हो सकता हैं कि नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।
अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा बॉर्डर से पांच किलोमीटर दूर कुलारीघाट रिजर्व वन में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें जिला रिजर्व गार्ड, केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स, कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन और ओडिशा के विशेष अभियान समूह की संयुक्त टीम शामिल थी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने हथियारों का जखीरा बरामद किया है।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें