उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में गलन वाली ठंड पड़ेगी। आंधी-तूफान और बारिश से 9 राज्यों में असर, 12 राज्यों में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट देशभर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। कहीं माइनस में तापमान गिर गया है तो कहीं शीतलहर से लोग कांप रहे हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में हाल ही में लैंडस्लाइड (भूस्खलन) हुआ जिससे नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया।
यूपी में 26 से 28 दिसंबर के बीच बारिश होगी तो वहीं दिल्ली में 23 दिसंबर को हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, 26 और 27 को भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया है कि 27 और 28 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी तूफान की आशंका है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में में तापमान 0 डिग्री के नीचे बना हुआ है। हिमाचल में आज बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान में और भी ज्यादा गिरावट हो सकती है। पंजाब-हरियाणा में भी शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई। चंडीगढ़ में तापमान 0.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पंजाब के आदमपुर इलाके में पारा 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश होगी। इसके अलावा, मध्य भारत के राज्यों में भी 27 और 28 दिसंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के स्थानीय मौसम विभाग ने शीत लहर की चेतावनी जारी की और 23 और 24 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका जताई और 27 दिसंबर को कई स्थानों पर भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका जताई है।
ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी में 24 दिसंबर तक कुछ स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में 25 दिसंबर तक शीत लहर और जमीनी पाले पड़ने की चेतावनी जारी की है। स्थानीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक भाखड़ा बांध और बल्ह घाटी के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सुबह और देर रात घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, राजस्थान के कई हिस्सों में भी घना कोहरा और कड़ाके की ठंड रिकॉर्ड की है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सीकर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 5.4 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 6.1 डिग्री सेल्सियस और नागौर और चूरू में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 और 24 दिसंबर को राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। 26 और 27 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है और राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद की गूंज फिर तेज, हाईकोर्ट में होगी विस्तृत सुनवाई
जायका टीम की ट्रांसको अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
सिंघार के सवालों पर विजयवर्गीय का पलटवार, बढ़ा सियासी तापमान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पेट लवर्स के भड़कने के बाद तलवार से हमले का आरोप
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
प्रेम प्रसंग के आरोपों के बीच युवक ने लगाए गंभीर आरोप
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान