तेज गेंदबाज यश दयाल पर गंभीर आरोप, दर्ज हुआ यौन शोषण का मामला
RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ केस दर्ज हो गया है. गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की रहने वाली एक लड़की ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. पुलिस ने अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. यश दयाल के खिलाफ धारा 69 के तहत केस दर्ज किया गया है जिसके मुताबिक गिरफ्तारी होने के बाद उनकी जमानत तक नहीं होगी. अगर वो दोषी साबित हुए तो उन्हें दस साल तक की जेल हो सकती है. यश दयाल पर आरोप है कि उन्होंने लड़की को शादी का झांसा देकर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया. पीड़िता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया था कि यश दयाल ने लंबे समय तक उससे शादी का वादा किया और इसी बहाने उससे शारीरिक संबंध बनाए थे.
यश दयाल पर लगे ये गंभीर आरोप
गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली लड़की ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में यश दयाल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उसने अपनी शिकायत में बताया था कि वो यश दयाल के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी. इस दौरान RCB का ये तेज गेंदबाज उसके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करता रहा.
लड़की ने ये भी आरोप लगाया कि यश दयाल उनके अलावा कई और लड़कियों के साथ रिश्ते में थे. इस दौरान पीड़िता ने पुलिस को व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और फोटो के सबूत दिए थे. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. वहीं यश दयाल के पिता का कहना है कि वो इस लड़की को नहीं जानते हैं. इस लड़की ने ये आरोप क्यों लगाए हैं, ये मेरी समझ में नहीं आ रहा है.
21 जून को की थी शिकायत
पीड़ित महिला ने 21 जून को सीएम हेल्पलाइन पर ये शिकायत की थी. युवती का आरोप है कि जब उसने यश दयाल को शादी के वादे पर टोकना शुरू किया, तो इस तेज गेंदबाज ने उसके साथ मारपीट की. महिला ने 14 जून को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल की थी, लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई थी. इसके बाद मजबूर होकर उसने 21 जून को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी.
IPL 2025 में यश दयाल का प्रदर्शन
यश दयाल IPL 2025 में RCB की ओर से खेले थे. RCB ने पहली बार IPL का खिताब जीता है. इस सीजन में यश दयाल ने 15 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 13 विकेट हासिल किए. यश दयाल यूपी की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं.
छिंदवाड़ा की हिंदू गर्जना रैली में गरजे टी राजा सिंह, ओवैसी के साथ रिश्तों का खोला राज
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार
मीनारों पर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरम, मध्य प्रदेश में सख्ती के संकेत; इंदौर महापौर का साफ संदेश
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी
खाकी के नाम पर वसूली! TI के इशारे पर अवैध उगाही कर रहे थे पुलिसवाले, रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाज गिरी
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”
कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
CM साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास को नई रफ्तार
रायगढ़ में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 200+ सीटों का मौका
भोपाल में बड़ा हादसा टला: होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, सभी मेहमान रेस्क्यू
‘लोकतंत्र में आवाज दबाने नहीं देंगे’: ममता बनर्जी ने केंद्र व भारतीय चुनाव आयोग को घेर