फिल्म खेल-खेल में का प्रदर्शन 15 को
मुंबई । बालीवुड एक्टर अक्षय कुमार की आगामी फिल्म खेल-खेल में का प्रदर्शन 15 अगस्त को होने जा रहा है। फिल्म में उनके साथ फरदीन खान, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जैसवाल भी हैं। निर्माताओं ने आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया है।
तीन दशक से भी लंबे समय से एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे अक्षय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जल्दी-जल्दी दम तोड़ रही है। इससे अक्षय और उनके फैंस दोनों को झटका लगा है। इसके दो गाने सामने आ चुके हैं और वे काफी चर्चित रहे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। ये कुछ दोस्तों की कहानी है जो एक खेल खेलते हैं जिसके बाद धीरे-धीरे सभी के रहस्य से पर्दा उठता है। कॉमेडी से भरपूर फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं। ट्रेलर में कुछ बेस्टफ्रेंड पार्टी करने का प्लान बनाते हैं। जब पार्टी के लिए सब मिल जाते हैं तो सब लड़कियां मिलकर एक गेम खेलने का प्लान बनाती हैं। इसमें सभी को फोन अनलॉक करके टेबल पर रखने होते हैं। इस गेम की शर्त ये है कि अगर कोई फोन या मैसेज आता है तो उसे सबके सामने उठाना या पढ़ना पड़ेगा। इसके बाद सब लड़के फंसने लग जाते हैं, जब उनके पर्सनल कॉल और मैसेज आते हैं, जिन्हें वे पत्नियों के सामने नहीं उठाना चाहते। उनकी जिंदगी हिल जाती है। बॉक्स ऑफिस पर ‘खेल खेल में’ का क्लैश श्रद्धा कपूर व राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ और जॉन अब्राहम व शरवरी वाघ की ‘वेदा’ से होगा।
निर्देशक मुदस्सर अजीज की फिल्म खेल-खेल में का ट्रेलर दर्शकों में फिल्म को लेकर कोई विशेष रुचि नहीं जगा पाता है। फिल्म के ट्रेलर से सिर्फ यह पता चलता है कि मजाक के तौर पर शुरू किया गया खेल किरदारों की जिन्दगी में तूफान ला देता है और उनकी निजी जिन्दगियों को खतरे में डाल देता है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शक इससे स्वयं को जोड़ने में असमर्थ पाता है। बता दें कि लगातार असफलताओं से जूझते अक्षय कुमार एक बार फिर से दर्शकों में अपनी छवि बनाने का प्रयास करने जा रहे हैं।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा