स्कॉटलैंड ने पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई
स्कॉटलैंड क्रिकेट के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा क्योंकि महिला टीम ने बांग्लादेश में इस साल होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में जगह पक्की की। कैथरीन ब्राइस ने स्कॉटलैंड का सामने आकर नेतृत्व किया और उनकी यात्रा में सुनहरा अध्याय जोड़ा।
स्कॉटलैंड ने लौरा डेलानी के नेतृत्व वाली आयरलैंड को अबुधाबी के जायेद क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के सेमीफाइनल में 8 विकेट से मात देकर अपनी जगह पक्की की। स्कॉटलैंड को पहले गेंदबाजी का मौका दिया गया और उसने विरोधी टीम को 110/9 के स्कोर पर रोक दिया।
स्कॉटिश कप्तान का उम्दा प्रदर्शन
26 साल की कैथरीन ब्राइस ने शानदार गेंदबाजी स्पेल डाला, जिसमें 19 तो डॉट बॉल रही। उन्होंने 4 ओवर के अपने स्पेल में केवल 8 रन खर्च किए और चार विकेट चटकाए। बाएं हाथ की तेज गेंदबाज रचेल स्लेटर ने कप्तान का अच्छा साथ निभाया और तीन विकेट झटके। रचेल ने 3 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। प्रियानाज चैटर्जी और हनाह रैनी को विकेट नहीं मिला, लेकिन दोनों ने 8 ओवर में केवल 38 रन खर्च किए।
मेगन मैकॉल का अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड के लिए सासकिया होर्ली कुछ कमाल नहीं कर सकी, लेकिन उनकी ओपनिंग जोड़ीदार मेगन मैकॉल ने 47 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए और स्कॉटलैंड की जीत की राह आसान बना दी। गेंद से धांसू प्रदर्शन करने के बाद कैथरीन ब्राइस ने बल्ले से भी कमाल दिखाया।
कैथरीन ब्राइस ने 29 गेंदों में पांच चौके की मदद से नाबाद 35 रन की मैच विजयी पारी खेली। कैथरीन की पारी की मदद से स्कॉटलैंड ने 22 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल किया।
कैथरीन का दमदार प्रदर्शन
कैथरीन ब्राइस ने पूरे टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया। वह क्वालीफायर्स में इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बैटर हैं। उन्होंने 5 मैचों में 88.50 की औसत और 112.02 के स्ट्राइक रेट से 177 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।
गेंदबाजी में भी युवा खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया। कैथरीन ब्राइस ने 5 मैचों में केवल 3.87 की इकोनॉमी दर से 9 विकेट चटकाए। कैथरीन स्कॉटलैंड के लिए कप्तान के तौर पर बड़ी प्रेरणादायी हैं। वो हाल ही में स्कॉटलैंड की पहली महिला क्रिकेटर बनी, जिन्हें महिला प्रीमियर लीग में खेलने का मौका मिला था। कैथरीन ने गुजरात जायंट्स का प्रतिनिधित्व किया था।
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर बीआरएस.....बीजेपी को झटका
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान