एसबीआई ने डेबिट कार्ड पर सालाना मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाया
नई दिल्ली । देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने विभिन्न डेबिट कार्ड के लिए सालाना मेंटनेंस चार्ज को बढ़ाने की घोषणा कर दी है, जो अगले सप्ताह से प्रभावी होने वाली है। एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार विभिन्न डेबिट कार्ड के मामले में सालाना मेंटनेंस चार्ज में 75 रुपए तक की बढ़ोतरी की जा रही है। यह मेंटेनेंस चार्ज 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी हो जाएगा। देश में करोड़ों लोग एसबीआई के डेबिट कार्ड का उपयोग करते हैं। एसबीआई ग्राहकों की संख्या के हिसाब से देश का सबसे बड़ा बैंक भी है। एसबीआई के क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल, कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड के मामले में अब ग्राहकों को मेंटनेंस चार्ज के रूप में 200 रुपए प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा। अभी यह चार्ज 125 रुपए प्लस जीएसटी है। इसी तरह युवा, गोल्ड, कॉम्बो डेबिट कार्ड, माय कार्ड (इमेज कार्ड) के मामले में 175 रुपए के बजाय 250 रुपए का चार्ज लगेगा। एसबीआई प्लैटिनम डेबिट कार्ड पर अब 250 रुपए की जगह 325 रुपए का चार्ज लगेगा। प्राइड और प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड के लिए सालाना मेंटनेंस चार्ज अब 350 रुपए से बढ़कर 425 रुपए हो जाएगा। सभी चार्ज पर अलग से जीएसटी लागू है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड के मामले में भी कुछ बदलाव हो रहे हैं। एसबीआई कार्ड्स ने इसके बारे में बताया है कि उसके कुछ क्रेडिट कार्ड के मामले में रिवार्ड पॉइंट से जुड़े बदलाव 1 अप्रैल से लागू होने जा रहे हैं। इस बदलाव के तहत कुछ विशेष क्रेडिट कार्ड धारकों को क्रेडिट कार्ड से रेट पेमेंट करने पर अब रिवार्ड पॉइंट का फायदा नहीं मिलेगा।वहीं एसबीआई कार्ड के उन क्रेडिट कार्ड धारकों को भी नुकसान होने वाला है, जिन्हें अब तक क्रेडिट कार्ड से रेट पेमेंट करने पर रिवार्ड पॉइंट का लाभ मिल चुका है।
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना