यह कह गडकरी और कंगना ने खासदार क्रीड़ा महोत्सव 2025 का किया उद्घाटन
नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और अभिनेतत्री से भाजपा सांसद बनीं कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को खासदार क्रीड़ा महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि खेल महोत्सव का आनंद लेना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसी दौरान जहां प्रतिभागियों की सराहना की वहीं उन्होंने कहा कि हमने इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मुझे खुशी है कि यह आयोजन अपने सातवें साल में होने जा रहा है। इस मौके पर हम सभी को खेल महोत्सव का आनंद लेना चाहिए। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने खासदार क्रीड़ा महोत्सव 2025 में सुबह-सुबह हिस्सा लेने पहुंचे नागपुरवासियों की प्रशंसा की और उनके उत्साह की सराहना की। कंगना ने कहा, कि लोग सुबह-सुबह यहां आए हैं, इससे साबित होता है कि नागपुर एक उत्साही शहर है और यहां के लोग उत्साह से भरे हुए हैं।
इस अवसर पर कंगना ने मीडिया से भी बातचीत की और कहा कि नागपुर में खेल और शारीरिक गतिविधि के लिए जो ऊर्जा और उत्साह है, मेरा मानना है कि अन्य शहरों और गांवों को भी इससे सबक लेते हुए इसे अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ रहने के बारे में यह उत्साह और जागरूकता वाकई उल्लेखनीय है। कंगना ने उत्साहित होते हुए कहा कि हमने भी इसमें हिस्सा लिया, इसमें बहुत आनंद आया।
इस मौके पर कंगना रनौत ने अपनी अपकमिग फिल्म इमरजेंसी के बारे में भी बात की और बताया कि यह पहला अवसर था जबकि हमारी फिल्म की स्क्रीनिंग नागपुर में हुई। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उक्त फिल्म की तारीफ की और इसे बेहतरीन तथा प्रामाणिक बताया। उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि संपूर्ण देश इस फिल्म को देखे। इस फिल्म की रिलीज डेट 17 जनवरी है।
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले