करोड़ों के सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, मास्टर आईडी से चलता था खेल
कटनी| में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। म्यूल अकाउंट से शुरू हुई जांच अब कई राज्यों तक फैले संगठित सट्टा कारोबार तक पहुंच गई है। माधवनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए योगेश बजाज के तार छत्तीसगढ़ के रायपुर जेल तक जुड़े पाए गए हैं। मास्टरमाइंड को रिमांड पर लेकर पूछताछ में करोड़ों रुपए के अवैध लेन-देन और बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।दरअसल, माधवनगर पुलिस ने पहले कटनी से योगेश बजाज समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान सट्टा नेटवर्क की अहम कड़ियां सामने आईं। इसी आधार पर पुलिस छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित न्यू राजेंद्र नगर जेल पहुंची और आरोपी मनीष असरानी को 11 मार्च को रिमांड पर लेकर कटनी लाई।करीब छह दिनों की पूछताछ में मनीष असरानी ने कबूल किया कि वह मास्टर आईडी लेकर योगेश बजाज सहित कई लोगों को ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए आईडी उपलब्ध कराता था, जिसके जरिए करोड़ों रुपए का अवैध कारोबार संचालित हो रहा था।जांच में यह भी सामने आया कि सट्टे के पैसों के लेन-देन के लिए म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल किया जाता था। ये ऐसे बैंक खाते होते हैं, जिन्हें दूसरों के नाम पर खोलकर अवैध ट्रांजैक्शन किए जाते हैं, ताकि असली आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल हो सके। पुलिस ने अब तक 4 बैंक खातों में 3 करोड़ 24 लाख रुपए के लेन-देन का खुलासा किया है, जबकि साइबर टीम अन्य खातों की जांच में जुटी है। साथ ही 6 बैंक खातों को होल्ड पर भी डाला गया है।पुलिस ने योगेश बजाज, अवधेश गुप्ता, तरुण मोटवानी और मनीष असरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीआई संजय दुबे के मुताबिक, यह नेटवर्क मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा तक फैला हुआ है। मामले में ‘रोहित’ नामक एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए लगातार जांच कर रही है।
सावधान! वैशाख शुरू होने से पहले ये 5 वास्तु गलती नहीं सुधारी तो घर में बढ़ सकती है आर्थिक तंगी
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से
मेधावी छात्रों को मिला बड़ा सम्मान, 135 विद्यार्थियों को मिला गौरव