महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन से मन की शांति पाए संजय दत्त
बाबा महाकाल के मंदिर आकर ऐसा लगता है कि यहां एक बहुत बड़ी शक्ति है और यह मेरा सौभाग्य है कि बाबा ने मुझे यहां बुलाया है। भस्म आरती में जो एहसास हुआ, उसके बारे में मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं। जब बाबा महाकाल बुलाएंगे तब फिर से आऊंगा। यह बात बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अभिनेता संजय दत्त ने मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से मंदिर आने की कोशिश कर रहा था, आज बाबा का बुलावा आया और मैं यहां आ गया।
महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि प्रसिद्ध अभिनेता संजय दत्त आज बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे थे, जहां वह पूरी तरह से बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। उन्होंने भगवा रंग के धोती कुर्ते पहन रखे थे और मंदिर में आते ही वह पूर्ण सादगी के साथ माथे पर जय महाकाल का तिलक लगाकर भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में बैठकर संजय दत्त ने बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी। भस्म आरती में बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप को देखकर अभीभूत हो गए। इस दौरान कभी संजय दत्त हाथ जोड़कर बाबा महाकाल का ध्यान करते दिखाई दिए तो कभी तालियां बजाकर भक्ति करते देखे गए।
सादगी से किए दर्शन
संजय दत्त यहां पूर्ण सादगी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। मंदिर पहुंच मार्ग पर उन्होंने एक छोटी बच्ची से माथे पर जय श्री महाकाल का तिलक लगवाया और तो और कुछ देर उससे बात भी की। नंदी हॉल में भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल के प्रत्येक शृंगार को निहारते रहे और इसके बारे में उन्होंने पंडित यश गुरु से भी पूछा। पंडित यश गुरु ने भस्म आरती से संबंधित संजय दत्त की सभी जिज्ञासाओं को शांत किया और इस मंदिर के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई कि यहां प्रतिदिन सुबह बाबा महाकाल को भस्म क्यों चढ़ाई जाती है। याद रहे कि संजय दत्त बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं, जो कि कई वर्षों से श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने तो आना चाहते थे, लेकिन किसी कारण से यहां नहीं आ पा रहे थे। आज उनकी मनोकामना पूर्ण हुई और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए।
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
विश्वकप हीरो सैमसन का बल्ला खामोश, फ्लेमिंग बोले- जल्द लौटेंगे फॉर्म में
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
लाल निशान पर खुला बाजार: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में सुस्ती, शादी सीजन में नहीं बढ़े दाम