'नमक, नींबू, कपूर और राख...' गोविंदा की बालकनी में 'टोने-टोटका' का सामान!
90 के दशक में एक ऐसा हीरो आया था, जिसने स्टारडम की नई परिभाषा ही लिख डाली थी. हम बात कर रहे हैं गोविंदा की. गोविंदा जिस फिल्म में होते, मानों फिल्म के हिट होने की गारंटी होती थी. लेकिन जब फिल्मों से दूरी बनाई उसके बाद वापसी मुश्किल हो गई. फिल्मी दुनिया से दूरी बनाई तो गोविंदा ने राजनीति में भी हाथ अजमाया, राजनीति के बाद फिर से फिल्में भी की लेकिन कुछ काम नहीं कर पाया. हाल ही में गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में आए थे जब उनके पैर में अपनी ही बंदूक से चली गोली लग गई. गोविंदा ठीक होकर घर तो चले गए लेकिन अब उनकी बालकनी ने ‘नमक, नींबू, कपूर जैसी चीजें रखी नजर आती हैं. इस सारे टोने-टोटके का सच गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने खुद बताया है.
दरअसल गोविंदा की मां देवी की बड़ी भक्त थीं. यहीं वजह है कि खुद गोविंदा भी देवी के बड़े भक्त रहे हैं. उनके घर में भक्ति का खूब माहौल रहता है. हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता कपूर ने अपने मुंबई वाले बंगले का टूर एक निजी चैनल को दिखाया है. इस टूर में सुनीता अहूजा ने अपनी बालकन भी दिखाई है, जहां नमक, नींबू, कपूर और फिटकरी जैसी चीजें हमेशा रखी रहती हैं.
सुनीता इस वीडियो में बताती हैं, ‘मैं आपको अपनी बालकनी दिखाती हूं. यहां मेरा और टीना (गोविंदा और सुनीता की बेटी) का तुलसी का झाड़ है. अभी माता रानी सो रही हैं. नजर नहीं लगे इसलिए हम लोग बालकनी में ये सब भी रखते हैं.’ ये कहते हुए सुनीता दिखाती हैं कि वह अपनी बालकनी में धूप, एक ग्लास में नींबू और कपूर जैसी चीजें भी रखती हैं.
सुनीता बताती हैं, ‘ये एक तुलसी मेरी है एक टीना ने लगाई है. हम रोज शाम को यहां राई के तेल का दिया भी लगाते हैं. ताकि किसी की भी बुरी नजर मेरे घर में या मेरे बच्चों को या मेरी फैमली को न लगे. ये बालकनी हमने सिर्फ तुलसी मां के लिए बनाई है. तो घर में जब कोई पार्टी होती है या कोई स्मोकिंग करता है तो हम ये बालकनी बंद कर देते हैं. मेरी ये बालकनी सिर्फ पूजा-पाठ के लिए ही है. मैं रोज सूर्य को इसी बालकनी से जल चढ़ाती हूं. आप ये कह सकते हैं कि ये मेरा आउटडोर पूजाघर है. ‘
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें