सलमान खान ने 'सिकंदर' का टीजर किया रिलीज, फैन्स का इंतजार हुआ खत्म
Salman Khan: सलमान खान के फैन्स को जिस पल का इंतजार था, आखिरकार वो पल आ ही गया. अपने जन्मदिन के एक दिन बाद 28 दिसंबर को उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज कर दिया है. इससे पहले भाईजान ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था, जिसमें वो सूट-बूट पहने हाथ में भाला लिए दिखे थे. अब इस वीडियो में उनका जबरदस्त लुक दिख रहा है. ये टीजर 1 मिनट 42 सेकेंड का है. इसमें पहले सलमान खान की धांसू एंट्री होती है. बैकग्राउंड में म्यूजिक बजता. उसके बाद सलमान खान सिर्फ एक लाइन बोलकर छा जाते हैं. वो कहते हैं, "सुना है बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं. बस मेरे मुड़ने की देर है". उसके बाद उनका स्वैग दिखता है. उसके बाद वो हाथ में राइफल लिए दिखाई देते हैं और दुश्मनों का सफाया करते नजर आते हैं.
मनमोहन सिंह के निधन के कारण हुई रिलीज में देरी
इस टीजर में सलमान की धांसू एंट्री, एक लाइन का डायलॉग और कुछ सेकेंड दुश्मनों से मुकबाला के अलावा और कुछ भी नहीं है. रश्मिका मंदाना और सत्यराज भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. हालांकि, टीजर में किसी को जगह नहीं दी गई है. इसमें सिर्फ सलमान खान दिखाई दिए हैं. मेकर्स ने पहले ये टीजर 27 दिसंबर को ही सलमान के बर्थडे पर सुबह 11:07 बजे रिलीज करने का फैसला किया था. हालांकि, 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया. उनके सम्मान में मेकर्स ने टीजर रिलीज पोस्टपोन कर दिया था और ये घोषणा की थी अब ये टीजर 28 दिसंबर को 11:07 बजे रिलीज किया जाएगा. हालांकि, मनमोहन सिंह के अंतिम यात्रा के सम्मान में फिर टीजर रिलीज का टाइम बलकर 4:05 बजे किया गया. और अब भाईजान "सिकंदर" बनकर आ चुके हैं.
रायपुर में फरार आरोपी की सक्रियता से हड़कंप, वीडियो वायरल
लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन
आज से शुरू CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी: क्या आज फुल टैंक करवाना होगा महंगा? जानें आपके शहर का ताजा रेट
सोना-चांदी फिर हुए बेकाबू: गहने बनवाने से पहले देख लें आज के नए रेट, वरना जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
रंगभरी एकादशी कब है, इस दिन बन रहा है चार शुभ संयोग, क्यों है खास
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार