सलमान खान ने शोक के समय में व्यक्तिगत शो स्थगित किया, देशवासियों के प्रति सम्मान
अभिनेता सलमान खान ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए ‘‘दुखद’’ आतंकवादी हमले के बाद उन्होंने ब्रिटेन का अपना आगामी दौरा टाल दिया गया है। सलमान को चार और पांच मई को मैनचेस्टर और लंदन में ‘द बॉलीवुड बिग वन’ कार्यक्रम के तहत माधुरी दीक्षित नेने, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, कृति सैनन, सारा अली खान, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल के साथ प्रदर्शन करना था।
‘इंस्टाग्राम’ (Instagram) पर एक बयान में, ‘टाइगर 3’ के अभिनेता ने कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने यह निर्णय लिया है कि ‘‘दुख की इस घड़ी में (ऐसे कार्यक्रमों से) कुछ समय का विराम सही है’’। बयान के अनुसार, ‘‘कश्मीर में हाल में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर और गहरे दुख के साथ हमने कार्यक्रम के प्रमोटर से अनुरोध करने का कठिन निर्णय लिया कि वे मूल रूप से चार और पांच मई को मैनचेस्टर और लंदन में होने वाले ‘द बॉलीवुड बिग वन शो’ को स्थगित कर दें।’’
बयान में कहा गया है, ‘‘हम समझते हैं कि हमारे प्रशंसक इन प्रदर्शनों का कितना इंतजार कर रहे थे, हमें लगता है कि दुख की इस घड़ी में कुछ समय रुकना ही सही है। इससे हमारे प्रशंसकों को होने वाली किसी भी तरह की निराशा या असुविधा के लिए हम ईमानदारी से खेद जताते हैं और हमारी बात को समझने तथा समर्थन देने की दिल से सराहना करते हैं।’’
बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम की नयी तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। सलमान उन कई फिल्मी हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। उन्होंने कहा, ‘‘धरती का स्वर्ग कश्मीर नरक में बदल रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मेरी संवेदना उनके परिवारों के साथ है। एक भी निर्दोष को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है।’’
इससे पहले, पुलवामा हमले के बाद भी सलमान ने शहीदों के परिवारों की मदद के लिए "भारत के वीर" फंड में योगदान दिया था। उन्होंने अपनी चैरिटी "Being Human Foundation" के माध्यम से शहीदों के परिवारों को 22 लाख रुपये की राशि दान की थी। यह कदम उनके सामाजिक उत्तरदायित्व और देश के प्रति उनके समर्पण को प्रदर्शित करता है।
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक