सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, आखिर क्यों हैं अब तक कुंवारे
मुंबई: टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 19 सीजन वापस आ चुका है, जिसका इंतजार फैंस को बड़ी बेसब्री से था। रविवार को 16 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई, जबकि 3 कंटेस्टेंट की एंट्री में वाइल्ड कार्ड में होगी। शो में प्रतियोगियों के परिचय के दौरान होस्ट और अभिनेता सलमान खान ने अपने निजी जीवन को लेकर एक खुलासा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर।
जब सलमान ने कंटेस्टेंट से पूछा सवाल
बिग बॉस 19 के प्रीमियर एपिसोड के दौरान, सलमान खान ने कंटेंट क्रिएटर तान्या मित्तल का कंटेस्टेंट के तौर पर स्वागत किया। इसके बाद अभिनेता ने उनका परिचय जीशान कादरी से कराया, जिन्होंने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में स्क्रिप्टिंग का काम किया था। इसी दौरान सलमान ने तान्या से पूछा कि क्या उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म देखी है, तो उन्होंने कहा कि नहीं। फिर अभिनेता ने उनसे पूछा कि उन्हें किस तरह की फिल्में देखना पसंद है। इसके जवाब में तान्या ने कहा कि उन्होंने ‘प्रेम रतन धन पायो’ देखी है।
सलमान खान ने कहा- सच्चा प्यार मुझे नहीं पता
बातचीत के दौरान, तान्या ने सलमान खान से सवाल किया, ‘सर, सच्चा प्यार हमेशा अधूरा रहता है क्या?’ इस पर सलमान ने जवाब दिया, ‘सच्चा प्यार, मुझे नहीं पता, क्योंकि अभी तक हुआ ही नहीं। न सच्चा प्यार हुआ है, न कुछ अधूरा रहा है।’
बिग बॉस 19 शो के बारे में
सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन में होस्ट के रूप में लौटे। अभिनेता ने शानदार अंदाज में बिग बॉस 19 के प्रतियोगियों का परिचय कराया। प्रतियोगियों की बात करें, तो इनमें अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक